फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Organization devoted Umanath

संगठन के प्रति समर्पित रहे उमानाथ

Mon, 14 Sep 2015 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर Updated Mon, 14 Sep 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
Organization devoted Umanath
पूर्व मंत्री उमानाथ सिंह की पुण्यतिथि रविवार को टीडी  कालेज के बलरामपुर सभागार में मनाई गई। मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री ह्दयनाथ ने कहाकि उमानाथ सिंह आजीवन संगठन के प्रति समर्पित रहे।
विज्ञापन


उनका किसी से कोई मतभेद नहीं था। वह वर्तमान राजनीति  के  लिए मिशाल हैं। उनके आदर्शों से सीख लेकर सभी को समाज के लिए समर्पण भाव से काम करना होगा।
विज्ञापन

 
भदोही के सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहाकि हमें अपने महापुरुषों  की याद को संचित करने की जरूरत है। उमानाथ सिंह के कार्य को संजोना देश की संस्कृति को संजोने के बराबर हैं। मुंगराबादशाहपुर की विधायक सीमा द्विवेदी ने कहाकि उमानाथ सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन


 आज भी सर्वसमाज के लिए उदाहरण हैं। बलिया के सांसद डा. भरत सिंह ने कहाकि वह हमेशा मानवता में विश्वास करते थे। कर्नल यूबी सिंह ंने कहाकि उनके आदर्शों पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। टीडी कालेज के प्रबंधक अशोक कुमार सिंह ने

कहाकि भाई साहब का जीवन समाज के प्रति समर्पित रहा। पूर्व विधायक रघुराज सिंह ने स्वागत किया। एम्स की टीम ने डा. प्रसून चटर्जी और डा. आकाश के नेतृत्व में 15 सदस्यीय टीम ने  दो हजार से अधिक लोगों का स्वास्थ्य प्रशिक्षण किया गया।

 प्राचार्य डा. राकेश सिंह अतिथियों के प्रति आभार जताया। इससे पहले सांसद डा. केपी सिंह और प्रबंधक अशोक कुमार सिंह ने जिला अस्पताल में मरीजों में फल वितरित किया। पूर्वांचल विश्वविद्यालय स्थित उमानाथ सिंह की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया।


 टीडी कालेज के पत्रिका मंथन का विमोचन अतिथियों ने किया। इस मौके पर डा. राधेश्याम सिंह, डा. यूपी सिंह, डा. लालजी त्रिपाठी, सांसद डा. केपी सिंह, डा. हिमांशु सिंह, डा. रमाशंकर पांडेय, पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह, राघवेंद्र सिंह, डा. केडी सिंह, डा. आलोक सिंह,          डा. आरएन त्रिपाठी आदि  थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed