फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Order of FIR on Lekhpal and Revenue Inspector

Jaunpur News: लेखपाल व राजस्व निरीक्षक पर एफआईआर का आदेश

Sat, 15 Jul 2023 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jul 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Order of FIR on Lekhpal and Revenue Inspector
बदलापुर थाना क्षेत्र के ग्राम मिश्रौली निवासी कालूराम को मृतक दिखाकर राजस्व अभिलेखों में छेड़छाड़ करके अन्य नाम दर्ज कराने के मामले में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने राजस्व निरीक्षक व हल्का लेखपाल के खिलाफ कूट रचना व धोखाधड़ी में एफआईआर दर्ज करने का आदेश थानाध्यक्ष बदलापुर को दिया।
विज्ञापन

वादी कालूराम ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से कोर्ट में प्रार्थना पत्र देते हुए आरोप लगाया कि वह ग्राम मिश्रौली की आराजी संख्या 289 का भूमिधर है। वादी के जीवित रहते हुए छल कपट से हल्का लेखपाल व राजस्व निरीक्षक ने साजिश व खड़यंत्र करके नाजायज लाभ लेकर वादी को हानि पहुंचाने के लिए उसे मृतक दिखा दिया। उसके स्थान पर राजस्व अभिलेखों में उसकी आराजी पर उसके पिंटू, रिंकू, बबलू, दीपक एवं कमला देवी का नाम दर्ज कर दिया। इस कूट रचना व जालसाजी की जानकारी होने पर वादी ने तहसीलदार बदलापुर को प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। न ही वादी का नाम आराजी पर संशोधित किया गया। कोर्ट ने प्रथम दृष्टया मामले की गंभीरता को पाते हुए थानाध्यक्ष बदलापुर को आदेश दिया कि प्रकरण में प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना करें तथा एफआईआर की कॉपी तीन दिन के भीतर कोर्ट में प्रस्तुत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed