फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Order for issuing charge seat to DPR

डीपीआर को चार्ज सीट जारी करने का दिया आदेश

Fri, 21 Jul 2017 01:10 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जौनपुर
ब्यूरो,अमर उजाला/जौनपुर Updated Fri, 21 Jul 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 डीएम सर्वज्ञराम मिश्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेेट सभागार में राशन कार्डो के सत्यापन के संबंध में बैठक  हुई। जिला पूर्ति अधिकारी अजय प्रताप सिंह ने बताया कि अन्त्योदय योजना के अंतर्गत 125472 की जांच कराई गई है। जिसमें 1133 अपात्र पाए गए। उनके स्थान पर नए का चयन किया गया।

इसी प्रकार पात्र गृहस्थी के 611018 कार्डों की जांच कराई गई जिसमें 27204 अपात्र पाए गए। उनके स्थान पर नए का चयन किया गया। जिलाधिकारी ने सभी जांच अधिकारियों को निर्देशित किया कि 24 जुलाई तक जिला पूर्ति कार्यालय को रिपोर्ट उपलब्ध करा दें। 30 जुलाई तक राशन कार्डों का सभी कार्य पूर्ण करना है। करंजाकला विकास खण्ड के ग्राम पंचायत अधिकारी राधेश्याम प्रजापति के सत्यापन में गड़बड़ी पाए जाने पर डीपीआरओ सुधीर कुमार श्रीवास्तव को चार्ज सीट जारी करने का आदेश दिया।
विज्ञापन


डीएम ने सभी जांच अधिकारियों को निर्देश किया कि किसी भी दशा में पात्र व्यक्ति छूटने न पाए। गलत रिपोर्ट पाए जाने पर निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम सदर एवं शाहगंज को विशेष ध्यान देकर सत्यापन कार्य 24 जुलाई तक हरहालत में पूर्ण कराएं। 30 जुलाई तक निरस्त सभी राशनकार्ड दुकानों का आवंटन कराए। 25 जुलाई को सायं 6 बजे कलेक्टेट सभागार में बैठक होगी। इस अवसर पर सीडीओ शीतला प्रसाद, एसडीएम केराकत जगदम्बा सिंह, शाहगंज जयनरायन सचान, बदलापुर डॉ. कृपाशंकर पांडेय, उपायुक्त रोजगार कमलेश सोनी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed