फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Opposition spreading misinformation on paper leaks and unemployment: Santosh

विपक्ष पेपर लीक और बेरोजगारी पर भ्रम फैला रहा : संतोष

Tue, 08 Sep 2026 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Opposition spreading misinformation on paper leaks and unemployment: Santosh
जौनपुर। भाजपा के जिला कार्यालय पर सोमवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला मछलीशहर की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आगामी कार्यक्रमों की जानकारी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को दी गई। मुख्य अतिथि जिला प्रभारी संतोष सिंह पटेल ने कहा कि कार्यकर्ताओं को मोदी के सपनों का भारत बनाने का संकल्प लेकर गांव-गांव और घर-घर पहुंचना होगा। सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष पेपर लीक और बेरोजगारी के मुद्दे पर भ्रम फैला रहा है। कार्यकर्ताओं को पूर्व की कांग्रेस सरकार और वर्तमान मोदी सरकार के कार्यकाल में हुए कार्यों का तुलनात्मक आकलन जनता के सामने रखना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि सरकार ने सरकारी और संविदा क्षेत्र को मिलाकर करीब नौ लाख रोजगार उपलब्ध कराए हैं। कार्यशाला में एलईडी के माध्यम से सेवा संकल्प अभियान के तहत होने वाले 13 कार्यक्रमों की रूपरेखा और आयोजन की जानकारी दी गई। जिलाध्यक्ष डॉ. अजय सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के संदेश और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं। आने वाली पीढ़ी को मजबूत भारत देना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम को पूर्व मंत्री जगदीश सोनकर, पूर्व विधायक हरेंद्र सिंह, सुषमा पटेल, भूमि विकास बैंक के निदेशक डॉ. अजय सिंह और मेहीलाल गौतम ने भी संबोधित किया। संचालन जिला महामंत्री अस्कंध पटेल ने किया। इस दौरान अखिल प्रताप सिंह, धनंजय कश्यप, चंद प्रकाश सिंह, रिद्धिमा सिंह, संदीप सिंह, राजेश सिंह, रणविजय सिंह, रामचंद्र बिंद, केपी मिश्रा, अभिषेक नारायण सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed