फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Opposition expressed against holding of ABVP's Kashi Province convention in the university campus

Jaunpur News: विश्वविद्यालय परिसर में एबीवीपी के काशी प्रांत अधिवेशन होने का जताया विरोध

Sat, 27 Dec 2025 01:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Opposition expressed against holding of ABVP's Kashi Province convention in the university campus
नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया के कार्यकर्ताओं ने प्रशासनिक अ​धिकारी को सौंपा ज्ञापन। स्रोत
- नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया के कार्यकर्ताओं ने प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जौनपुर। पूविवि परिसर में एबीवीपी का काशी प्रांत का अधिवेशन होने के विरोध में नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया की तरफ से शहर अध्यक्ष अमन सिन्हा के नेतृत्व में प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। एनएसयूआई के पदाधिकारियों ने कहा कि विश्वविद्यालय परिसर शिक्षा का केंद्र होता है, न कि किसी विशेष राजनीतिक या वैचारिक संगठन के एजेंडे को आगे बढ़ाने का मंच।

एबीवीपी की ओर से इस प्रकार के आयोजन से विवि की शैक्षणिक गरिमा व शांत वातावरण प्रभावित हो सकता है, इसे एनएसयूआई किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेगी। शहर अध्यक्ष अमन सिन्हा ने कहा कि पूर्वांचल विश्वविद्यालय पूरे क्षेत्र के विद्यार्थियों की आस्था का केंद्र है और इसे किसी संगठन की राजनीतिक प्रयोगशाला नहीं बनने दिया जाएगा। एनएसयूआई प्रशासन से मांग करती है कि इस प्रस्तावित अधिवेशन की अनुमति तत्काल प्रभाव से रद्द की जाए। एनएसयूआई ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने इस विषय में शीघ्र ठोस कदम नहीं उठाया, तो संगठन छात्रहित में आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन व जिला प्रशासन की होगी। इस मौके पर एनएसयूआई शहर उपाध्यक्ष रोहित पांडेय, आदर्श गुप्ता, यश पाठक, शुशांत पांडेय, नितिन बिंद, कृष्णा गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed