{"_id":"578fc6ec4f1c1b3526c4b75e","slug":"operating-the-account-is-not-hostile-to-the-head","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाते का संचालन न होने से गुस्साए प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाते का संचालन न होने से गुस्साए प्रधान
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Thu, 21 Jul 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
बक्शा ब्लाक कार्यालय के सामने प्रदर्शन करते ग्राम प्रधान।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पंचायतों के गठन होने के आठ माह बाद भी 14वें वित्त के खाते का संचालन शुरू न होने से नाराज ग्राम प्रधानों ने बुधवार को ब्लाक मुख्यालय पर प्रदर्शन कर खंड शिक्षा अधिकारी को पत्रक सौंपा। चेतावनी दी कि उनकी मांगों पर कोई सुनवाई नहीं की गई तो वे बड़ा आंदोलन खड़ा करेंगे।
ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष शिवश्याम सिंह की अगुवाई में ब्लाक मुख्यालय पर जुटे ग्राम प्रधाननों ने बीडीओ के दिए गए पत्रक में कहा है कि एक तो 14वें वित्त के खाते का अभी तक संचालन शुरू नहीं किया गया दूसरे अधिकारी मौखिक रूप से दबाव बनाकर 14वें वित्त का पैसा विद्यालयों की बाउंड्री और उसकी साज सज्जा में खर्च करवाना चाहते हैं।
जबकि इसी खाते के बजट से गांव में पेयजल, खड़ंजा, नाली आदि का निर्माण किया जाता है। उधर अभीतक काम शुरू न होने से गांव की जनता प्रधानों पर ही खफा है। अध्यक्ष ने कहा कि नियम है कि 14वें वित्त के बजट से जो भी विकास कार्य कराए जाए उन सभी की कार्ययोजना एक साथ तैयार कर ली जाए।
विज्ञापन
प्रदर्शन करने वालों में चौखड़ा के प्रधान विजय भारत यादव, शेर बहादुर चौहान, रामचंद्र गौतम, शोभावती देवी, मसहरी खातून, रतनकुमार सिंह, शकुंतला, माया यादव, भानुमती यादव, ऊषा देवी बेदौली, लीलावती यादव पूराहेमू, हरीराम नाविक, चंपा देवी, उदयराज, संतोषी, सीताराम, उमाशंकर, प्रीत मौर्या, अमरनाथ यादव आदि मौजूद थे।