फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   OPD service stopped, now consult doctors on telemedicine

ओपीडी सेवा बंद, अब टेलीमेडिसिन पर डॉक्टरों से लें सलाह

Sat, 17 Apr 2021 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
OPD service stopped, now consult doctors on telemedicine
जौनपुर। कोविड का संक्रमण बढ़ते देख जिला अस्पताल और सभी सीएचसी में ओपीडी की सुविधा बंद कर दी गई है। अब लॉक डाउन की तरह ही चिकित्सक टेली मेडिसिन पर मरीजों को सलाह देंगे। इसके लिए सभी विशेषज्ञ चिकित्सकों के नंबर भी जारी कर दिए गए हैं। जिला अस्पताल, सीएचसी पर सिर्फ इमरजेंसी सेवा, गर्भवती व बच्चों का उपचार, देखरेख पहले ही तरह ही चलता रहेगा।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ राकेश कुमार ने बताया कि कोविड कमांड सेंटर बनाया गया है। डॉक्टरों की शिफ्टवार ड्यूटी लगाई गई है। कमांड सेंटर का नंबर 05452-260666, 05452-260501 है। कमांड सेंटर के नंबर पर तीन पालियों में अलग-अलग डॉक्टर मौजूद रहेंगे। पहली पाली सुबह 08 बजे से दोपहर दो बजे तक की होगी। इसमें फिजीशियन डॉ वीके सोनकर (9452771251), चेस्ट फिजीशियन डॉ अशोक कुमार (9554438503) और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ शोभना दुबे मौजूद रहेंगी। दूसरी पाली दोपहर 02 बजे से रात आठ बजे तक की होगी। इस समय फिजीशियन डॉ प्रमोद कुमार गुप्ता (8840816393, 8953660921), चेस्ट फिजीशियन डॉ दयाशंकर यादव (8922949276) और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ जया राय (8318449514) मौजूद रहेंगी। तीसरी पाली का समय रात 08 बजे से सुबह 08 बजे तक का होगा। इस दौरान फिजीशियन डॉ विनय कुमार वर्मा (9265661302), डॉ मनीष कुमार यादव (9369414545), स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ शिल्पी सिंह (8429939071) स्वास्थ्य संबंधी किसी भी दिक्कत के लिए परामर्श देंगी। मरीज नजदीक के मेडिकल स्टोर से दवा लेकर अपना इलाज करा सकेंगे। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी संबंधित डॉक्टर अपनी पाली के दौरान मोबाइल फोन आन रखें। उन्होंने लोगों से ओपीडी की जगह इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर पर लगी डॉक्टरों की ड्यूटी के अनुसार उनसे संपर्क कर स्वास्थ्य संबंधी सलाह लेने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed