फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   OPD premises of medical college filled with water, patients worried

Jaunpur News: मेडिकल काॅलेज के ओपीडी परिसर में भरा पानी, मरीज परेशान

Sat, 29 Jun 2024 02:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2024 02:38 AM IST
विज्ञापन
OPD premises of medical college filled with water, patients worried
बीते दिनों हुई बारिश ने उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय (मेडिकल कॉलेज) के ओपीडी परिसर की स्थिति बिगाड़ दी है। पूरा परिसर मानों तालाब बना हुआ है। जल निकासी न होने के कारण पानी से दुर्गंध आ रही है। इस कारण यहां रोज ओपीडी में आने वाले मरीजों को परेशानी हो रही है। वहीं, मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने इस मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। हालात यह हैं कि मुख्य मार्ग से अस्पताल के वार्ड तक पहुंचने के लिए पानी में घुसकर जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उमानाथ सिंह स्वशासी राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय (मेडिकल कॉलेज) के ओपीडी परिसर और आईपीडी में जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से बारिश का पानी परिसर में भर जा रहा है। यहां दो दिनों से जलभराव है। अस्पताल प्रशासन की ओर से परिसर में एकत्र पानी को पंपसेट आदि से निकलवाने के लिए कोई इंतजाम भी नहीं किया गया। वाहनों से जैसे लोग ओपीडी भवन की तरफ बढ़ रहे हैं, उन्हें अस्पताल के ओपीडी या सीटी स्कैन की जांच तक पैदल जाना पड़ रहा है। शुक्रवार को ओपीडी के लिए पहुंचे मरीज पानी में घुसकर आते-जाते देखे गए।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज अभी निर्माणाधीन है। सभी काम कार्यदायी संस्था निर्माण निगम की ओर से किए जा रहे हैं। यह उन्हीं की लापरवाही के कारण हुआ है। इसके लिए कॉलेज जिम्मेदार नहीं है। - प्रो. शिवकुमार, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed