फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Oops it's cold The sun was shaking

उफ ये ठंड! कांपता हुआ निकला रहा सूरज

Sun, 29 Dec 2019 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
Oops it's cold The sun was shaking
12- आम दिनों में लगभग हमेशा जाम झेलने वाला सद्भावना पुल आज दोपहर में भी भीषण शीतलहर व कोहरे के चलते ख - फोटो : JAUNPUR
उफ ये ठंड! कांपता हुआ निकला रहा सूरज
विज्ञापन

फोटो-
---
- चार डिग्री सेंटीग्रेड पर रहा न्यूनतम पारा, कमरे में भी छूट रहीं कंपकंपी
अमर उजाला ब्यूरो
जौनपुर। सर्दी जानलेवा होती जा रही है। शीतलहर और गलन से जीना दुश्वार हो गया है। शनिवार को भी न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सूरज निकला भी तो कांपते हुए और ज्यादा राहत न दे सका। घने कोहरे के चलते सुबह दृश्यता शून्य हो गई थी। वाहन हेडलाइट जलाकर रेंगते हुए चलते रहे। ठंड से जिले में एक व्यक्ति के मौत हो गई।
शनिवार को भोर में पारा गिरकर 4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। सुबह घना कोहरा छाया रहा और दस बजे तक तापमान 6 डिग्री सेल्सियस के आसपास और सर्द हवा के चलने से गलन का एहसास बढ़ गया था। घर के भीतर भी कंपकंपी छूटती रही। दोपहर बाद गुनगुनी धूप निकलने से पारा चढ़ना शुरू हुआ। दो-तीन घंटे सूरज निकला रहा लेकिन तापमान महज 14 डिग्री सेल्सियस तक ही पहुंच पाया। पर इससे भी ज्यादा राहत नहीं मिली। हफ्ते भर से ठंड के तेवर तीखे हैं। इससे हर कोई परेशान है। ठंड के चलते सुबह और शाम को बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। लोग दिन में रजाई में दुबकना बेहतर समझ रहे हैं। जहां कहीं अलाव जल रहे हैं, वहां भीड़ लग जा रही है। दुकानों पर गर्म कपड़ों की बिक्री बढ़ गई है। स्वेटर-शॉल के साथ जैकेट, टोपी, दस्तानों की खरीद हो रही है। अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में कोल्ड डायरिया के मरीज तेजी से बढ़े हैं। पशु-पक्षियों का बुरा हाल है। ठंड से बचने का कोई सहारा न होने के कारण उनकी जान जा रही है।
विज्ञापन

कोहरे के चलते यातायात कठिन हो गया है। बस और ट्रेनें निर्धारित समय से विलंब से चल रही हैं। मौसम वैज्ञानिकों के मुतबिक ठंड से आगामी दो दिनों तक राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। हफ्ते भर से जारी मौसम की बेरुखी से रोज कमाने-खाने वालों के लिए दिक्कत हो गई है। फसलों को भी पाला मारने का खतरा हो गया है, जिसके चलते किसानों को खेतों की सिंचाई करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रैन बसेरे में रजाई-गद्दे की कमी पर भी बिफरे डीएम
जौनपुर। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने शुक्रवार की रात शहर में भ्रमण कर अलाव और रैन बसेरों का निरीक्षण किया। चौरा माता मंदिर, सद्भावना पुल, ओलंदगंज, कोतवाली चौराहा, सुतहटी, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन और अन्य स्थानों पर अलाव की व्यवस्था देखी। भंडारी रेलवे स्टेशन और बस स्टेशन पर बने रैन बसेरों की जांच की। डीएम ने ईओ आरके प्रसाद को निर्देश दिया कि अलाव जलने वाले स्थानों पर लकड़ियों की कमी न रहे। अलाव समय से जलाया जाए। भंडारी रेलवे स्टेशन पर बने रैन बसेरों में रजाई व गद्दे पर्याप्त मात्रा में न होने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई। तत्काल 25-25 रजाई-गद्दे रैन बसेरा में पहुंचाने का निर्देश दिया। उन्होंने नगरपालिका कार्यालय, तहसील, कलेक्ट्रेट और ऐसे सभी स्थानों पर अलाव की व्यवस्था करने को कहा, जहां रिक्शा-ठेला वाले और आम लोग खड़े होते हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed