फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Only through devotion to God will the path to liberation be found: Kaushal Kishore

भगवान की भक्ति से ही मुक्ति का मार्ग मिलेगा : कौशल किशोर

Thu, 01 Oct 2026 02:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Only through devotion to God will the path to liberation be found: Kaushal Kishore
सिंगरामऊ, क्षेत्र के जमउपट्टी में आयोजित श्री मद् भागवत कथा कहते कथा वाचक। संवाद - फोटो : 1
सिंगरामऊ। जमऊपट्टी गांव में चल रहे सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन बुधवार को अयोध्या धाम से आए कौशल किशोर महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण के अवतार के कारणों का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने सूर्यवंश में भगवान श्रीराम के जन्म की कथा का भी भक्तों को रसपान कराया। कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के धरती पर अवतरण के समय उन्होंने अपने माता-पिता को बंधन से मुक्त कराया और सभी प्रहरियों को गहरी निद्रा में सुला दिया। इसके बाद वे सुरक्षित स्थान पर पहुंच गए। उन्होंने कहा कि भगवान और मनुष्य के बीच यही अंतर है। मनुष्य चाहे कितने ही बंधनों में क्यों न जकड़ा हो, यदि वह सच्चे मन से भगवान की भक्ति करता है तो उसे मुक्ति का मार्ग अवश्य प्राप्त होता है। कृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर मुख्य यजमान की ओर से भगवान श्रीकृष्ण की भव्य जन्म झांकी निकाली गई। श्रद्धालुओं ने झांकी पर पुष्पवर्षा कर भगवान के बाल स्वरूप का स्वागत किया। कथा व्यास के भजनों और महिलाओं के सोहर गीतों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed