{"_id":"60d0d8b98ebc3e2da03732cd","slug":"only-the-rich-will-be-able-to-get-anti-venom-in-government-hospitals-jaunpur-news-vns5961441138","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिग्नल रूट लाक होने से गोरखपुर कुर्ला ट्रेन एक घंटे विलंबित, फाटक बंद होने से लगी वाहनों की कतार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिग्नल रूट लाक होने से गोरखपुर कुर्ला ट्रेन एक घंटे विलंबित, फाटक बंद होने से लगी वाहनों की कतार
Tue, 22 Jun 2021 12:07 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन पर सिग्नल रूट लाक हो जाने से 5018 गोरखपुर - कुर्ला एक्सप्रेस ट्रेन एक घंटे से अधिक समय तक होम सिग्नल पर खड़ी रही। वहीं, फाटक बंद होने से मछलीशहर जंघई मार्ग भी बंद हो गया। इसके चलते सड़क पर पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन
जंघई जंक्शन रेलवे के फाटक 59 सी के पास 1.26 पर गेटमैन ने जब फाटक बंद करके 5018 गोरखपुर-कुर्ला एक्सप्रेस के लिए सिग्नल ग्रीन करने की कोशिश की, उसी दौरान सिग्नल रूट लाक हो गया। जिसके कारण ट्रेन को होम सिग्नल पर रुकना पड़ा और ट्रेन एक घंटे तक लेट हो गई। इससे मछलीशहर-जंघई मार्ग पर स्थित फाटक संख्या 59 सी बंद करना पड़ा।
विज्ञापन
इसके चलते जंघई तिराहा से लेकर बभनियांव तक वाहनों की कतार लगी रही। लंबा जाम लगने के कारण यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। एक घंटे बाद दोपहर 2.25 बजे तकनीकी गड़बड़ी दूर होने के बाद पहले ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया गया, इसके बाद गेट खोला गया। इसके बाद आवागमन बहाल हुआ। स्टेशन अधीक्षक मकसूद आलम का कहना था कि सिग्नल रूट जाम हो जाने के कारण सिग्नल नहीं हो पा रहा था। इसकी वजह से 5018 एक्सप्रेस ट्रेन प्रभावित हुई। फाटक भी बंद हो गया था। जिसे बाद में ठीक किया गया।
विज्ञापन