फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Only the old election committee will conduct elections on 19

पुरानी चुनाव समिति ही 19 को कराएगी चुनाव

Fri, 15 Jan 2021 11:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Only the old election committee will conduct elections on 19
केराकत । स्थानीय तहसील अधिवक्ता संघ के चुनाव के लिए गठित समति को लेकर अधिवक्ताओं के दो गुटों में उपजा गतिरोध शुक्रवार को अधिवक्ताओं की बैठक में समाप्त हो गया। बैठक में दोनों गुट इस बात पर सहमत हो गए कि पुरानी चुनाव कमेटी ही अधिवक्ता संघ का चुनाव सम्पन्न कराएगी। पहले से निर्धारित 19 जनवरी को चुनाव होगा।
विज्ञापन

चुनाव समिति पर मनमानी का आरोप लगाते हुए अधिवक्ताओं के एक गुट ने नई चुनाव कमेटी का गठन कर लिया था। शुक्रवार को तहसील के वरिष्ठ अधिवक्ताओं की पहल पर सभागार में बैठक हुई। जिसमें दूसरे पक्ष ने जिन बिंदुओ पर नाराजगी जताई थी उसमें संशोधन के बाद दोनों गुट सहमत हो गए। तय किया गया कि पहले से गठित चुनाव समिति में के चुनाव अधिकारी पुनीत श्रीवास्तव , जितेन्द्र यादव एवं शम्भू दयाल ही चुनाव कराएंगे। जबकि दूसरी समिति में नामित किए गए चुनाव अधिकारी अशोक कुमार, सुरेश कुमार व सतीश सिंह निगरानी करेंगे। यह भी तय हुआ कि कोषाध्यक्ष पद के लिए खारिज किया गया पर्चा रविनाथ मिश्र व मीडिया प्रभारी पद के लिए ख़ारिज किया गया आनंद कुमार श्रीवास्तव का पर्चा वैध माना जाएगा। वर्ष 2020 की मतदाता सूची के आधार पर जिसमें 136 मतदाता उसी पर मतदान कराया जायगा। पूर्व निर्धारित तिथि 19 जनवरी को हो ही मतदान कराया जायगा। 19 जनवरी को होने वाले चुनाव में अध्यक्ष पद पर राजमणी यादव व रामनवल सिंह के बीच चुनाव होगा। जबकि मीडिया प्रभारी पद पर अनिल सोनकर गांगुली व आनंद कुमार श्रीवास्तव के बीच मुकाबला होगा। कोषाध्यक्ष पद पर रविनाथ मिश्र व अशोक कुमार के बीच सीधी जंग होगी। इसी प्रकार महामंत्री पद पर मुकेश कुमार शुक्ल, राजवंत व राजनारायन के बीच त्रिकोणीय जंग होगी। बैठक में छोटे लाल निडर, अवधेश सिंह, महेन्द्र शंकर पान्डेय ,लालबहादुर यादव ,नम:नाथ शर्मा, विवेक सिंह, जितेन्द्र यादव, अशोक कुमार ,पुनीत श्रीवास्तव एवं शम्भू दयाल, सुरेश कुमार, सतीश सिंह शम्भू दयाल , हिरेन्द यादव , सुभाष शुक्ल एवं मान्धाता सिंह आदि उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed