फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Only 39% smart meters could be installed in ten months

Jaunpur News: दस महीने में सिर्फ 39 फीसदी ही लग सके स्मार्ट मीटर

Thu, 26 Jun 2025 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Only 39% smart meters could be installed in ten months
जौनपुर। शहर में बिजली के करीब 60 हजार उपभोक्ता हैं। अभी तक 23400 स्मार्ट मीटर ही लग सके हैं। पिछले अगस्त शुरू हुए इस काम को एक साल में पूरा होना था। 10 महीने में सिर्फ 39 फीसदी ही काम हुआ है। इसे लेकर बीते दिनों कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में पूर्वांचल डिस्कॉम के एमडी शंभु कुमार भी जिले के अधिकारियों को फटकार लगा चुके हैं।शहर में स्मार्ट मीटर लगाने का काम जीएमआर ग्रुप को दिया गया है। इस संस्था की ओर से काम इतनी धीमी गति से किया जा रहा है कि निगम का लक्ष्य पूरा नहीं हो पा रहा है। ऐसी स्थिति जौनपुर के अलावा अन्य जिलों में भी है। इस बात पर निगम के अधिकारियों ने भी सहमति जताई है। संस्था की ओर से न सिर्फ स्मार्ट मीटर लगाए जाने हैं बल्कि एक साल तक इसका मेंटेनेंस भी देखना है। लेकिन यह तब हो सकेगा जब स्मार्ट मीटर लगा दिए जाएंगे। स्मार्ट मीटर लगने से न सिर्फ फाल्स बिलिंग की समस्या दूर होनी है बल्कि निगम के कार्यालयों के चक्कर लगाने से भी उपभोक्ताओं को छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन

जागरूकता की कमी सेभी हो रही देरी-शहर में स्मार्ट मीटर लगाने में कार्यदायी संस्था द्वारा तो देरी की ही जा रही है लेकिन एक कारण लोगों में जागरूकता की कमी भी है। निगम के अधिकारी ने बताया कि स्मार्ट मीटर को लेकर लोगों के मन में खौफ है कि इसके लगने पर बिल अधिक आएगा। जबकि ऐसा नहीं है। इस बात को लोग समझना नहीं चाह रहे और मीटर नहीं लगवा रहे। उन्हें मनाने में भी तीन से चार दिन लग रहा जो देरी का कारण है।
विज्ञापन

आर्मर्ड केबल न मिलने से भी लोग नहीं लगवा रहे मीटर-निगम के अधिकारियों ने बताया कि स्मार्ट मीटर के साथ आर्मर्ड केबल भी उपभोक्ताओं को दिया जा रहा है। जिले में कुछ जगह पर कार्यदायी संस्था द्वारा इस केबल को नहीं दिया गया जिसे लेकर लोगों ने विरोध किया और उच्चाधिकारियों से शिकायत की। इसके बाद कार्यदायी संस्था को फटकार लगाई गई और केबल सभी को निशुल्क दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्मार्ट मीटर से मिलेंगी प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों सुविधाएं-निगम की ओर से जो स्मार्ट मीटर शहर में लगाए जा रहे हैं, वो उपभोक्ताओं के लिए सुविधाजनक और लाभादाई हैं। स्मार्ट मीटर 4जी और 5जी दोनों कनेक्शनों पर चलेंगे। उपभोक्ता चाहे तो हर महीने बिल निकलवाए या फिर रीचार्ज करे, दोनों ही सुविधाएं मिलेंगी।
पहले चरण में सिपाह में लगे स्मार्ट मीटर-बिजली निगम की ओर से शहर में पहले चरण में सिपाह क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाए गए। यहां सबसे पहले 3000 घरों को चिह्नित कर मीटर इंस्टॉल किया गया। इसके बाद शहर के अन्य क्षेत्रों में स्मार्ट मीटर लगाने का काम शुरु हुआ।

स्मार्ट मीटर लगाने के काम में कार्यदायी संस्था जीएमआर ग्रुप की ओर से देरी की जा रही है। इसके लिए संस्था को नोटिस जारी किया गया है। तय लक्ष्य में काम पूरा कराने को प्रयास किया जा रहा है। - रमेश चंद्र, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed