फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Only 39 out of 358 cases were resolved in Samadhan Diwas.

Jaunpur News: समाधान दिवस में 358 मामलों में से 39 का ही निस्तारण

Sun, 18 Aug 2024 02:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
Only 39 out of 358 cases were resolved in Samadhan Diwas.
जौनपुर। जिले के विभिन्न तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस पर 358 मामलों में से 39 का ही निस्तारण किया गया। बदलापुर तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस में 142 शिकायती प्रार्थना पत्र आए, मौके पर 25 शिकायती प्रार्थना पत्र का निस्तारण किया गया। इसमें राजस्व विभाग, विकास विभाग, पुलिस विभाग सहित अन्य विभागों के शिकायत पत्र प्राप्त हुए। सदर तहसील में एसडीएम पवन सिंह की अध्यक्षता में प्रेक्षागृह में संपूर्ण समाधान दिवस की सुनवाई हुई। इसमें 45 में से पांच मामलों का निस्तारण किया गया। इसमें राजस्व के 29 व विकास के पांच मामले थे।
विज्ञापन

मछलीशहर : एसडीएम शैलेंद्र कुमार की अध्यक्षता में 171 शिकायतों में से नौ का मौके पर निस्तारण किया गया। राशन कार्ड, भूमि विवाद, ग्राम सभा में चकरोड संबंधित शिकायतें मिलीं। शिकायतों के निस्तारण के लिए एसडीएम ने राजस्व कर्मियों की टीम बनाकर अतिशीघ्र निस्तारण करने का निर्देश दिया। इस दौरान सीओ गिरेंद्र सिंह, प्रभारी तहसीलदार संतोष कुमार यादव, ईओ विजय कुमार सिंह, नायब तहसीलदार महेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed