फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Only 18.7 percent could buy wheat, yet 8th place in the state

18.7 प्रतिशत ही कर पाए गेहूं की खरीद, फिर भी प्रदेश में 8वां स्थान

Wed, 29 Jun 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Only 18.7 percent could buy wheat, yet 8th place in the state
गेहूं खरीद के लिए अब 30 जून यानी बृहस्पतिवार को आखिरी दिन है। वहीं, अब तक की खरीद को लेकर जारी किए गए विभागीय आंकड़ों पर गौर करें तो इस बार की खरीद महज 18.7 प्रतिशत ही रही लेकिन जनपद गेहूं खरीद के लक्ष्य को हासिल करने के मामले में प्रदेश में आठवें स्थान पर है।
विज्ञापन

जनपद में 136 केंद्रों पर एक अप्रैल से गेहूं की खरीद हो रही है। तमाम कोशिशों के बावजूद जिले में गेहूं लक्ष्य से काफी दूर है। 15 जून तक महज 13,232 मीट्रिक टन (एमटी) ही खरीद हो पाई है। हालांकि प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार ने खरीद की तिथि 15 दिन बढ़ाकर 30 जून कर दिया। लेकिन कोई खास लाभ नहीं हुआ और 72 हजार एमटी लक्ष्य के सापेक्ष 13,474 एमटी गेहूं की खरीद हो पाई है। जनपद में खरीद की स्थिति पर नजर डालें तो गेहूं बेचने वाले किसानों की संख्या महज 4,235 ही है। जिनसे क्रय केंद्रों पर 27.15 करोड़ रुपये का गेहूं खरीदा गया लेकिन अभी तक 26.17 रुपये ही किसानों भुगतान हो पाया है। जबकि शेष धनराशि प्रक्रियाओं में उलझी हुई है। इसके बावजूद जनपद अपनी प्रगति के चलते प्रदेश में आठवें स्थान और वाराणसी मंडल में दूसरा जिला है, जहां सर्वाधिक गेहूं की खरीद हुई है।
विज्ञापन

ये हैं प्रदेश में सर्वाधिक गेहूं खरीद वाले टॉप 8 जनपद
जनपद- खरीद (प्रतिशत)
वाराणसी-32.54
मऊ-30.51
मिर्जापुर-29.90
सोनभद्र-24.80
आजमगढ़-19.59
कुशीनगर-19.38
भदोही-18.79
जौनपुर-18.57
गेहूं खरीद की अंतिम तिथि 30 जून है, जो किसान किन्हीं कारणों से उत्पाद नहीं बेच पाए हैं वह बढ़े समर्थन मूल्य का लाभ पाने के लिए उत्पाद लेकर नजदीकी केंद्रों पर जाएं। जनपद गेहूं खरीद के मामले में प्रदेश में आठवें स्थान पर है, हम लक्ष्य के सापेक्ष 18.7 प्रतिशत गेहूं खरीद किए हैं। - एनके पाठक, उप संभागीय विपणन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed