{"_id":"60a554798ebc3e2993561759","slug":"online-education-will-start-in-secondary-schools-from-today-jaunpur-news-vns5903366109","type":"story","status":"publish","title_hn":"माध्यमिक विद्यालयों में आज से शुरू होंगी आनलाइन पढाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माध्यमिक विद्यालयों में आज से शुरू होंगी आनलाइन पढाई
विज्ञापन
जौनपुर। कोरोना काल में लंबे समय से बंद चल रहे माध्यमिक विद्यालयों में ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन बृहस्पतिवार से शुरू होगा। शासन स्तर से पत्र जारी होने के बाद सभी विद्यालय इसकी तैयारी में जुट गए हैं। शिक्षकों को निर्देशित किया गया है कि वह बच्चों का ग्रुप बनाकर उन्हें आनलाइन कक्षाओं के बारे में सूचित कर दें। समय सारिणी तय कर उसके अनुरूप ऑनलाइन पढ़ाई से जुड़ने के लिए भी प्रेरित करने को कहा गया है।
कुछ विद्यालयों में घर से ही पढ़ाई कराने की योजना है तो कुछ ने 50 फीसदी शिक्षकों को विद्यालय बुलाकर वहीं से ऑनलाइन पढ़ाई कराने की तैयारी में हैं। जनक कुमारी विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. जंगबहादुर सिंह का कहना है कि बृहस्पतिवार को विद्यालय को सैनिटाइज कराने के साथ ही 50 प्रतिशत शिक्षकों को बुलाकर ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन शुरू करा दिया जाएगा। विद्यालय में इंटरनेट व कंप्यूटर की समुचित व्यवस्था है। इससे शिक्षकों को ऑनलाइन पढ़ाई कराने में कोई दिक्कत नहीं होगी। टीडी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. वीरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि गत वर्ष ही कक्षा वार छात्रों का ग्रुप बना कर ऑनलाइन पढ़ाई शुरू करा दी गई थी। अब नए निर्देशों के तहत उस व्यवस्था को दोबारा लागू किया जाएगा। रजा डीएम शिया इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अलमदार नजर का कहना है कि शासन के निर्देश के बाद ऑनलाइन कक्षाओं के संचालन के बारे में सभी शिक्षकों को सूचना दी गई है। उनके माध्यम से अभिभावकों व बच्चों को सूचना दी जा रही है। बृहस्पतिवार या शुक्रवार तक सभी बच्चों को इससे जोड़ लिया जाएगा।