फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Online betting racket busted, one arrested

Jaunpur News: ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार

Fri, 25 Aug 2023 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Aug 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Online betting racket busted, one arrested
मुंगराबादशाहपुर थाना पुलिस ने बुधवार की दोपहर करीब साढ़े बारह बजे ऑनलाइन सट्टेबाजी करने वाले गिरोह के एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के पास दो मोबाइल फोन एवं 200 रुपये नकदी बरामद किया है। साथ पर ही पुलिस ने छह पर मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर सराय डिंगुर गांव के निकट आम की बाग में कुछ लोगों द्वारा आनलाइन सट्टेबाजी के दौरान दबिश देकर गिरफ्तार किया गया। इसमें एक आरोपी को दबोच लिया गया, जबकि अन्य करीब आधा दर्जन लोग भागने में सफल रहे। पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी तुषार सिंह निवासी पकड़ी गोदाम, मुंगराबादशाहपुर का निवासी है। उसके पास से दो मोबाइल फोन एवं 200 रुपये नकद, मौके पर एक चारपहिया वाहन बरामद हुआ। पुलिस ने फरार आरोपी तुषार गुप्ता निवासी गुड़ाई, विशाल सिंह निवासी भसोट थाना पवांरा, विनोद सिंह निवासी पकड़ीं मुंगराबादशाहपुर, मनोज यादव निवासी बाभनपुर थाना मुंगराबादशाहपुर, चंद्रप्रकाश सिंह निवासी पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी, उपनिरीक्षक पन्नेलाल यादव, हेड कांस्टेबल जितेंद्र पांडेय, कांस्टेबल अजय राव, कांस्टेबल जाकिर हुसैन शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed