{"_id":"66ad56de52186354c90dbbf4","slug":"one-who-robbed-a-family-returning-from-a-wedding-20-days-ago-arrested-jewelery-recovered-jaunpur-news-c-193-1-jon1001-119848-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: 20 दिन पहले शादी से लौट रहे परिवार को लूटने वाला गिरफ्तार, गहने बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: 20 दिन पहले शादी से लौट रहे परिवार को लूटने वाला गिरफ्तार, गहने बरामद
विज्ञापन
जौनपुर। पुलिस ने 20 दिन पहले धनियामऊ में हुई शादी से लौट रहे परिवार को लूटने वाले आरोपी और लूट का आभूषण खरीदने वाले सोनार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को मामले का खुलासा किया। आरोपी के पास से सोने की दो चेन, सोने की दो लॉकेट, एक तमंचा, दो कारतूस व एक साइकिल बरामद हुई। मुख्य आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में पहले ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को दो वांछितों की तलाश है।
एडिशनल एसपी ग्रामीण शैलेंद्र कुमार ने बताया कि बक्शा के धनियामऊ निवासी वशिष्ठ नारायण मिश्रा 13 जुलाई को परिवार के सदस्यों के साथ रात को ग्राम कोहड़ा थाना मछलीशहर से शादी में शामिल होने के बाद कार धनियामऊ लौट रहे थे। सीहीपुर पुल के नीचे बाइक से तीन अज्ञातों ने गाड़ी रोकवाकर असलहा दिखाते हुए परिजनों से सोने की अंगूठी, चेन व गले का हार लूट लिया। बक्शा थाना में मुकदमा कर अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी। शुक्रवार को मुखबिर से सूचना मिली कि लूट में शामिल बदमाश कोटिला बेलवार सुजानगंज निवासी धर्मेंद्र गौड़ लूट का माल बेचने के लिए लखनीपुर रेलवे फाटक पर सोनार से मिलने वाला है। सूचना पर पर्याप्त पुलिस बल रेलवे फाटक पर कुछ देर इंतजार के बाद दो लोगों को लेन-देन करते हुए पकड़ने का प्रयास किया, तो वह भागने लगे। पूछताछ में धर्मेंद्र गौड़ ने बताया कि 13 जुलाई की रात अपने साथियों (अतुल गौड़ निवासी भुपियामऊ थाना कोतवाली प्रतापगढ़, अरविंद केवट निवासी दोनवा दुवौली थाना पट्टी प्रतापगढ़, सुरेंद्र गौड़ निवासी कोटिला बेलवार थाना सुजानगंज) के साथ लूट को अंजाम दिया था। अतुल गौड़ गैंग का मुखिया है। पुलिस टीम ने मुठभेड़ में पहले ही उसे गिरफ्तार कर चुकी है। वांछित अरविंद केवट और सुरेंद्र गौड़ अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।