{"_id":"682ccc6a284d559d670469cc","slug":"one-person-died-due-to-tempo-overturning-jaunpur-news-c-193-1-jon1003-134575-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: टेंपो पलटने से एक की जान गई, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: टेंपो पलटने से एक की जान गई, दो घायल
विज्ञापन
धर्मापुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के पौना गांव में मंगलवार को सड़क पर अचानक नीलगाय आ जाने से एक टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई और दो घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिये ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
गांव निवासी मुन्ना यादव अपनी टेंपो लेकर धर्मापुर बाजार होते हुए वापस घर लौट रहा था। दोपहर 2 बजे टेंपो जैसे ही धर्मापुर- जफराबाद मार्ग पर गांव में पहुंचा तभी अचानक सामने दौड़ते हुए एक नीलगाय आ गई जिससे टकराकर टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई। टेंपो में सवार अभिषेक यादव उर्फ मोनू (23) नीचे दब गए जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं यात्री विशाल यादव (24) और चालक मुन्ना यादव (30) घायल हो गए। घटना के बाद चीख-पुकार मच गई। घायल विशाल और मुन्ना को जिला अस्पताल भिजवाया गया। थाना प्रभारी जफराबाद जय प्रकाश यादव ने बताया कि घायलों को पुलिस ने उपचार कराया, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।