फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   one miscreant arrested in police encounter Shot in leg wife and father went jail for smuggling liquor in jaunpur

जौनपुर: पुलिस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली, एक दिन पहले पत्नी और पिता शराब तस्करी में गए थे जेल

Fri, 21 Jan 2022 05:06 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 21 Jan 2022 05:06 PM IST
सार

गुरुवार को पुलिस ने छापा मारकर बदमाश के पिता और उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया था। आरोप था कि अवैध शराब को बेचते थे, घर से अवैध शराब भी बरामद हुई थी। उस दौरान बदमाश और शरबा तस्करी का सरगना फरार हो गया था।

विज्ञापन
one miscreant arrested in police encounter Shot in leg wife and father went jail for smuggling liquor in jaunpur
गिरफ्तार बदमाश। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

जौनपुर जिले की बक्शा और बदलापुर  पुलिस  पुलिस की संयुक्त टीम के साथ बृहस्पतिवार की रात लगभग एक बजे देवरिया पीली नदी के पास मुठभेड़ में 20 हजार का इनामी बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। जबकि, दूसरा बदमाश फरार हो गया। घायल बदमाश को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।  

विज्ञापन


बदलापुर थाने के प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा पुलिस टीम के साथ रात में इलाके में गश्त पर थे। उधर, बक्शा थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह भी बेलहटा गांव के पास अपराधियों की तलाश में थे। इसी बीच, प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा को सूचना मिली कि नौपेड़वा की तरफ से बाइक सवार दो बदमाश लेदुका की तरफ जा रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने इसकी जानकारी थानाध्यक्ष बक्शा को दी। इस पर बक्शा थानाध्यक्ष भी पुलिस बल के साथ बेलहटा से सटे देवरिया गांव की तरफ चल पड़े। इसी दौरान देवरिया पीली नदी पुल के पास रात लगभग 1:10 बजे तेज रफ्तार में बाइक सवार आते दिखाई दिए। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो उन्होंने बाइक रोंककर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बदमाश के दाहिने घुटने के नीचे लगी लगी

पुलिस टीम ने भी जवाब में दो राउंड फायरिंग की। इसमें एक गोली एक बदमाश के दाहिने घुटने के नीचे लगी और वह गिरकर तड़पने लगा। जबकि, उसका साथी भाग गया। घायल बदमाश को पुलिस सीएचसी बदलापुर ले गई। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल और वहां से ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। पूछताछ के दौरान घायल बदमाश ने अपना नाम सत्यप्रकाश गौतम निवासी धौकलगंज, सुजियामऊ, थाना बक्शा बताया।

उसने फरार साथी का नाम धनंजय यादव निवासी चुरावनपुर, थाना बक्शा बताया। पुलिस ने मौके से चोरी की बाइक, बोरे में रखी 115 पौवा देशी शराब, 315 बोर का तमंचा, कारतूस, दो खोखे बरामद किए।

प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा ने बताया कि 20 हजार के इनामी बदमाश सत्यप्रकाश के विरुद्ध बक्शा थाने में एक्साइज एक्ट और विभिन्न धाराओं में आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। बुधवार की रात ही सत्यप्रकाश के घर पर छापा मारकर शराब बरामद की गई थी। साथ ही, उसके पिता और पत्नी को गिरफ्तार भी किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed