{"_id":"630e5c1f95d197708376b214","slug":"one-kilometer-sewer-could-not-be-put-in-nine-months-jaunpur-news-vns6717423144","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ माह में नहीं डाल पाए एक किलोमीटर सीवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ माह में नहीं डाल पाए एक किलोमीटर सीवर
विज्ञापन
रासमंडल में सीवर लाईन बनाने का काम करता जेसीबी। संवाद
- फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। किला-सिपाह रोड पर एक किलोमीटर सीवर लाइन डालने के लिए आठ महीने का समय निर्धारित किया गया था। नौ माह बाद भी काम पूरा नहीं हुआ है। सड़क खोदकर छोड़े देने से आवागमन में परेशानी हो रही है। नाली का पानी भी सड़क पर बह रहा है।
नमामि गंगे परियोजना के तहत सीवर लाइन बिछाने का काम वर्ष 2021 के दिसंबर माह से शुरू हुआ। इस काम को 17 जुलाई 2022 तक पूरा करना था। सीवर लाइन का निर्माण दो करोड़ 63 लाख रुपये में कराया जा रहा है। ठेकेदार की लापरवाही के कारण तय तिथि के ड़ेढ माह बीत जाने के बाद भी निर्माण पूरा नहीं हो पाया है। मंगलवार को जेसीबी लगाकर काम कराया गया। इसके चलते किला-सिपाह मार्ग पर दिन भर वाहनों का आवागमन बंद रहा। दो पहिया वाहन भी किसी तरह से गली से होकर निकल रहे थे। बांस बल्ली लगाकर सड़क को बंद कर दिया गया था।
सीवर लाइन डालने के चक्कर में हुई खोदाई के चलते सड़क के किनारे नाली टूट चुकी है। सड़क तो खोद ही दी गई है, गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। ऐसे में वाहनों का आनाजाना मुश्किल है। लोगों को एक किलोमीटर की दूरी तय करने के लिए चार किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ रहा है। पैदल चलने वालों की भी फजीहत हो रही है। सड़क का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाने के कारण इस साल एक जुलाई को भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा नहीं निकल पाई। भक्त भगवान को कंधे पर लेकर आधा किलोमीटर तक ही जा सके। अब विभाग तीन दिन में काम पूरा करने का दावा कर रहा है। उसके बाद भी सड़क बन पाएगी या नहीं, कहा नहीं जा सकता है। सीवर लाइन का निर्माण नमामि गंगे योजना के तहत कराया जा रहा है।
विज्ञापन
सीवर लाइन का काम लगभग पूरा हो चुका है। दो मैनहोल बनाने हैं। उसे तीन दिन में बना दिया जाएगा। तीन दिन के बाद आवागमन बहाल कर दिया जाएगा। ठेकेदार ने तय तिथि के भीतर काम पूरा नहीं कराया है। उसके ऊपर पेनाल्टी लगाई जाएगी। तीन दिन के भीतर काम पूरा कराने को कहा गया है।- योगेश त्रिपाठी, अवर अभियंता, जल निगम