फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   One killed and another injured in road accidents

सड़क हादसों में एक की मौत दूसरा घायल

Sat, 11 Jan 2020 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
One killed and another injured in road accidents
सड़क हादसों में एक की मौत दूसरा घायल
विज्ञापन

सिकरारा और शाहगंज क्षेत्र में हुईं दुर्घटनाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
सिकरारा/शाहगंज। जौनपुर-रायबरेली हाईवे पर सिकरारा थाना क्षेत्र के बोधापुर गांव के पास शुक्रवार को दोपहर ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि शुहगंज कोतवाली क्षेत्र के सबरहद गांव के पास बिजली के पोल से टकराकर बाइक सवार युवक घायल हो गया। घायल युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बरईपार क्षेत्र के चकघसीटा गांव निवासी संजय गिरी (30) पुत्र नर्मदा गिरी बाइक से जौनपुर शहर की तरफ जा रहा था। वह दोपहर ढाई बजे सिकरारा थाना क्षेत्र के बोधापुर गांव के पास रायबरेली-जौनपुर हाईवे पर पहुंचा था तभी मिट्टी लादकर जा रहे ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना के काफी देर बाद मृतक की पहचान होने पर परिजनों को सूचना दी गई। घटना की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। बड़ी ङसंख्या में गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

उधर आजमगढ़ जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव निवासी संदीप (35) पुत्र रामचरित्र अस्पताल में भर्ती किसी रिश्तेदार को देखने शाहगंज आ रहा था। वह बाइक से सबरहद गांव के समीप पहुंचा था तभी बाइक असंतुलित होकर सड़क किनारे विद्युत पोल से टकरा गई। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed