फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   One dengue-positive patient found during the check-up in Nashi neighborhood of Jafrabad

Jaunpur News: जफराबाद के नासही मोहल्ले में जांच में मिला डेंगू का एक पॉजिटिव मरीज

Wed, 14 Oct 2026 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
One dengue-positive patient found during the check-up in Nashi neighborhood of Jafrabad
जौनपुर। सिरकोनी ब्लॉक के जफराबाद नगर पंचायत के नासही मोहल्ले में 50 से ज्यादा लोगों में तेज बुखार की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कैंप लगाकर किट से जांच की। इसमें एक मरीज की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आई है। विभाग की ओर से दवाओं का छिड़काव भी कराया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम के डॉ. धर्मेश पटेल, फाइलेरिया निरीक्षक दीपक सिंह, अभिषेक कुमार सोनकर के नेतृत्व में कैंप लगाकर 39 लोगों की डेंगू, मलेरिया की जांच की गई। उन्होंने बताया कि इसमें रैपिड किट से एक मरीज की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आई है। इसे पुष्टि के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। इस दौरान मलेरिया फाइलेरिया टीम ने मोहल्ले में घर-घर भ्रमण कर फीवर रोगियों का सर्वे, मच्छर प्रजनन स्रोतों का सर्वे किया। इसमें 25 से ज्यादा जल पात्रों में मच्छरों के लार्वा मिले। जिन्हें नष्ट किया गया। नगर पंचायत जफराबाद की टीम ने सफाई, छिड़काव और फॉगिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed