फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   One death from Corona, 199 new infected found in Jaunpur

जौनपुर में कोरोना से एक की मौत, 199 मिले नए संक्रमित...

Thu, 13 May 2021 10:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 10:07 PM IST
विज्ञापन
One death from Corona, 199 new infected found in Jaunpur
जौनपुर। बृहस्पतिवार को कोरोना से पीड़ित एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि विभिन्न केंद्रों पर हुई जांच में 199 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। 93 लोग कोरना से ठीक भी हुए हैं। जिले में कुल एक्टिव केस की संख्या 2844 हो गई है। कोरोना से पीड़ित नेवढ़िया निवासी 70 वर्षीय एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कुल 8499 सैंपल की रिपोर्ट मिली। जिसमें 199 में की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। इसमें 52 की पॉजिटिव रिपोर्ट एंटीजन टेस्ट से प्राप्त हुई है, जबकि 124 की आरटी-पीसीआर और 23 की जांच ट्रूनट से हुई थी। प्राप्त हुई रिपोर्ट के अनुसार पॉजिटिव दर 2.34 फीसदी है।
विज्ञापन

उधर कोरोना से बचाव के लिए जिले के 99 स्वास्थ्य केंद्रों पर कुल 5519 लोगों को कोविड-19 का टीका लगाया गया। अभी तक 288759 लोगों को टीके की डोज लग चुकी है। सीएमओ डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को 99 केंद्रों पर 5519 लोगों को टीका लगाया गया। इसमें से 2191 लोग 45 वर्ष से अधिक उम्र के थे, जिन्हें टीके की पहली डोज लगी। इसमें से भी 1477 लोग 45 से 60 वर्ष की उम्र के, 714 लोग 60 वर्ष से ऊपर के थे। इस दौरान 45 वर्ष से अधिक उम्र के 3312 लोगों को टीके की दूसरी डोज लगी। इसमें भी 1786 लोग 45 से 60 वर्ष की उम्र के तथा 1526 लोग 60 वर्ष से अधिक उम्र के थे। 9 स्वास्थ्य कर्मियों तथा 7 फ्रंटलाइन वर्करों को भी टीके की दूसरी डोज लगी। इस तरह से अब तक कुल 2,88,759 लोगों को टीके की डोज लग चुकी है। इसमें से 23,129 स्वास्थ्यकर्मी 19,456 फ्रंटलाइन वर्करों, 85,409 लोग 45 वर्ष से अधिक उम्र के शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
जिले में चलेगा सैंपलिंग अभियान
जौनपुर। कोविड-19 पॉजिटिव तथा उनके संपर्क में आए लोगों की तलाश के लिए जिले में अभियान चलाया जा रहा है। इसके चलते दो दिनों में 1,199 गांवों में पहुंच कर स्वास्थ्य विभाग 18,493 लोगों की सैम्पलिंग करा चुका है। इस दौरान 1,193 लक्षणयुक्त लोगों की जांच की गई जिसमें से 102 कोविड पॉजिटिव की पहचान हुई और 4,121 लोगों को दवा उपलब्ध कराई गई। सीएमओ डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि कोविड-19 का संक्रमण को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग बड़े पैमाने पर अभियान चला रहा है। 11 मई को स्वास्थ्य विभाग ने 9,386 की सैंपलिंग में 541 लोग लक्षणयुक्त मिले। इसमें से 69 लोग पॉजिटिव मिले। 2,314 लोग इनके संपर्क में रहे। 12 को 9,107 लोगों की सैंपलिंग हुई जिसमें से 652 लोग लक्षणयुक्त मिले। जांच में 33 लोग पॉजिटिव मिले। 168 वाहन लगाएं गए हैं। 234 रैपिड रेस्पांस टीम (आरआरटी) लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed