फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   One dead due to lightning while digging pond in jaunpur 12 laborers scorched,

Jaunpur: तालाब खोदाई के दौरान बिजली गिरने से एक की मौत, 12 मजदूर झुलसे, चार की हालत गंभीर

Sat, 24 Jun 2023 07:19 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 24 Jun 2023 07:19 PM IST
सार

जौनपुर जिले के पोराई कलां गांव में शनिवार शाम तालाब की खोदाई कर रहे मजदूरों पर हल्की बारिश के दौरान बिजली गिर गई।  एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 12 मजदूर झुलस गए। इनमें से चार की हालत गंभीर है। 

विज्ञापन
One dead due to lightning while digging pond in jaunpur 12 laborers scorched,
मजदूर की मौत के बाद बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के जौनपुर जिले के पोराई कलां गांव में शनिवार शाम तालाब की खोदाई कर रहे मजदूरों पर हल्की बारिश के दौरान बिजली गिर गई। हादसे में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 12 मजदूर झुलस गए। सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी ले जाया गया। चार की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

विज्ञापन


पीड़ित परिवारों में कोहराम मचा है। खेतासराय थाना क्षेत्र के पोराई कलां गांव में अमृत सरोवर की खोदाई का काम चल रहा है। शाम करीब चार बजे अचानक बूंदाबांदी शुरू हो गई। सभी भागने लगे। इसी दौरान गरज-चमक के साथ बिजली गिरी। चपेट में कुल 13 मजदूर आ गए। गंभीर रूप से झुलसने के कारण एक पोराई खुर्द गांव निवासी दासी (60) पुत्र बालेश्वर की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: 'दूल्हे का पता नहीं, बरात सज गई', पटना में विपक्ष की बैठक पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का तंज
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना में झुलसे किरन (52) पत्नी धन्नू बिंद, कन्हैया राजभर(56), अनीता(45) पत्नी लालमन, कमला(42) पत्नी बहादुर, लीलावती(42), रेखा (42), कृपा(50), सुनीता (36), दुर्गावती (38), चंद्रजीत (40), सीता (53), चनरमा (60) को पीएचसी लाया गया। किरन, सीता, कन्हैया और कमला को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।  प्रभारी निरीक्षक खेतासराय राजेश यादव ने बताया कि बिजली गिरने से एक मजदूर की मौत हुई है। झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। 

सोनभद्र में बिजली गिरने से सातवीं की छात्र की मौत

सोनभद्र जिले के भटौलिया गांव निवासी राजेश यादव का पुत्र विकास यादव (13) गांव के जूनियर हाईस्कूल में कक्षा सात का छात्र था। शुक्रवार को वह अपनी भैंस चराने गया था। इसी बीच बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए विकास पेड़ के नीचे छिप गया। अचानक तेज आवाज के साथ बिजली गिरी। इसकी चपेट में आने से विकास की मौत हो गई।

थोड़ी दूरी पर मौजूद गांव के अन्य लोगों ने घरवालों को जानकारी दी। रोते-बिलखते परिजन भी मौके पर पहुंच गए। ग्राम प्रधान महेंद्र सिंह चौहान की सूचना पर पहुंचे हिंदुआरी चौकी प्रभारी बालेंदु यादव ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed