{"_id":"616b1e64bb4294270223803d","slug":"one-day-s-salary-stopped-for-11-absentee-officers-clarification-sought-jaunpur-news-vns617569249","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैरहाजिर 11 अफसरों का एक दिन का रोका वेतन, स्पष्टीकरण तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैरहाजिर 11 अफसरों का एक दिन का रोका वेतन, स्पष्टीकरण तलब
विज्ञापन
जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान गैर हाजिर रहने वाले 11 अधिकारियों का एक दिन का वेतन रोकने और उनसे स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया है। जिले के सभी तहसीलों में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर आए 473 प्रार्थना पत्रों में से मौके पर 48 का निस्तारण किया गया। अन्य शिकायतें संबंधित विभागों के अधिकारियों को निस्तारण के लिए सौंप दी गईं।
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित सदर तहसील के संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम मनीष कुमार वर्मा ने लोगों की शिकायतों की सुनवाई की। इस दौरान आए कुल 53 प्रार्थना पत्रों में से 5 का निस्तारण हुआ। अन्य प्रार्थना पत्र संबंधित विभागों के अधिकारियों को देकर पांच दिन के अंदर निस्तारित करने का निर्देश दिया।
शाहगंज : तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर सीडीओ अनुपम शुक्ला ने लोगों की समस्याओं की सुनवाई की। इस दौरान आए 57 प्रार्थना पत्रों में से 12 का मौके पर निस्तारण किया गया। केराकत : तहसील सभागार मेें आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम भू व राजस्व आरके द्विवेदी ने लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान आए 98 प्रार्थना पत्रों में से मात्र 4 का निस्तारण हो पाया। मछलीशहर : एडीएम वित्त व राजस्व राम प्रकाश ने लोगों की समस्याएं सुनकर निस्तारित किया। इस दौरान आए 115 प्रार्थना पत्रों में से 7 का निस्तारण मौके पर हो पाया। बदलापुर : एसडीएम संजय कुमार मिश्र ने लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान कुल आए 74 प्रार्थना पत्रों में से 11 का मौके पर निस्तारण किया गया। मड़ियाहूं : तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर तहसीलदार अमित त्रिपाठी ने लोगों की समस्याएं सुनीं। इस मौके पर आए 76 प्रार्थना पत्रों में से 9 का मौके पर निस्तारण हो सका।