फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   One arrested for protesting by stopping the train

ट्रेन रोक कर प्रदर्शन करने पर एक गिरफ्तार

Tue, 12 Oct 2021 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
One arrested for protesting by stopping the train
मीरगंज क्षेत्र के जरौना स्टेशन पर ट्रेन रोकते समाजसेवी जज सिंह अन्ना। संवाद - फोटो : JAUNPUR
ट्रेन रोक कर प्रदर्शन करने पर एक गिरफ्तार
विज्ञापन

- पुलिस दो अन्य की कर रही तलाश
- सुरक्षा के मद्देनजर तैनात रहे तहसीलदार, सीओ और आरपीएफ के जवान
संवाद न्यूज एजेंसी
मीरगंज। जंघई से जौनपुर रेल मार्ग पर स्थित जरौना रेलवे स्टेशन के समीप सोमवार को घाटमपुर निवासी जज सिंह अन्ना के नेतृत्व में लोगों ने ट्रेन रोक कर प्रदर्शन किया। लोगों ने प्रयागराज जाने वाली एजे पैसेंजर ट्रेन को कुछ देर तक रोककर अपना विरोध जताया। बाद में बरसठी स्टेशन पर रोकने का प्रयास करने के आरोप में जज सिंह अन्ना को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने शांतिभंग का केस दर्ज कर चालान कर दिया। हालांकि एसडीएम मडि़याहूं की कोर्ट से उन्हें जमानत मिल गई। वहीं, शाम 7 बजे वीडियो के आधार पर एसपी के आदेश पर रेलवे के विभिन्न धाराओं पर तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया। साथ ही इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
प्रदर्शनकारियों ने प्रयाग घाट से सुबह 7:30 बजे चलकर दोपहर करीब एक से दो बजे के बीच जौनपुर पहुंचने वाली 04383 एजे ट्रेन के समय परिवर्तन करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि ट्रेन सुबह 9.30 बजे तक जौनपुर पहुंच जाएगी। ताकि, रेल यात्री कचहरी, विद्यालय, अस्पताल, दैनिक मजदूरी करने वाले लोग समय से पहुंच सकें। साथ ही मांग की कि इस ट्रेन को पैसेंजर बनाकर ही चलाया जाय। ताकि लोगों की बजट पर ज्यादा असर न पड़े। प्रदर्शनकारियों लंबे समय से बंद चल रही 4201 व 4202 इंटरसिटी ट्रेन को भी चलाने की मांग की। इस दौरान तहसीलदार सुदर्शन राम को ज्ञापन सौंपते हुए जज सिंह ने जरौना स्टेशन पर यात्रियों के लिए मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान तहसीलदार, सीओ मछलीशहर अतर सिंह सहित आरपीएफ व जीआरपी जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, पुलिस ने जज सिंह अन्ना को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया। जहां 50-50 हजार के जमानतदार पर छोड़ दिया गया। वहीं, देर शाम पुलिस ने इस मामले में वीडियो के आधार पर जज सिंह अन्ना, सुनील कुमार गौतम निवासी जरौना थाना मीरगंज और सतीश यादव निवासी परानीतारा थाना बरसठी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एसपी अजय साहनी ने बताया कि नामजद आरोपी सतीश यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि वीडियो के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed