{"_id":"6a19e1a96f8924c6610722a7","slug":"one-and-a-half-hour-uproar-in-the-municipal-board-meeting-allegations-of-only-3-meetings-in-3-years-jaunpur-news-c-193-1-jon1002-156033-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: नपा बोर्ड की बैठक में डेढ़ घंटा हंगामा, 3 साल में सिर्फ 3 बैठकें होने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: नपा बोर्ड की बैठक में डेढ़ घंटा हंगामा, 3 साल में सिर्फ 3 बैठकें होने का आरोप
विज्ञापन
नगर पालिका बोर्ड की बैठक में हंगामा करते सभासद। वीडियो ग्रैब
जौनपुर। नगर पालिका परिषद जौनपुर के बोर्ड की बैठक शुक्रवार को भारी हंगामे और सभासदों के तीखे विरोध के कारण अधूरी रह गई। बैठक में सभासदों ने अध्यक्ष पर नियमों की अनदेखी और बिना अनुमति बजट व टेंडर पास कराने के गंभीर आरोप लगाए, जिसके बाद अध्यक्ष को अपनी गलती स्वीकार करनी पड़ी।
नपा अध्यक्ष मनोरमा मौर्य की अध्यक्षता में बैठक दोपहर तीन बजे शुरू हुई। पुराने एजेंडे पर चर्चा की शुरुआत होते ही सभासदों ने हंगामा शुरू कर दिया। कहा कि आठ माह पूर्व भी सभासदों के सवालों के जवाब नहीं देने के कारण बैठक स्थगित हो गई तो किस बात की पुरानी चर्चा। इसके बाद कटघरा वार्ड के सभासद मुकेश सिंह, दीपक जायसवाल, रेनू पाठक व अल्मास अहमद सिद्दीकी ने कहा कि वर्ष में छह बैठक होनी चाहिए, लेकिन तीन वर्ष में महज तीन ही बैठकें हो सकीं और बिना सदस्यों के अनुमति व बोर्ड बैठक के बजट पास व टेंडर करा लिया गया।
जब तक अध्यक्ष गलती स्वीकार नहीं करेंगी तब तक बैठक की कार्यवाही शुरू नहीं हाेगी। डेढ़ घंटे के हंगामे के बाद अध्यक्ष मनोरमा मौर्य ने सभासदों को आश्वासन दिया कि अब दो-2 महीनें में बैठक होगी। इसके बाद सभासदों का गुस्सा शांत हुआ। इसके बाद बैठक की कार्यवाही शुरू हो सकी। किसी तरह लाइसेंसिक शुल्क व नामांतरण प्रक्रिया का अनुमोदन किया गया। साथ ही विज्ञापन कर पर आपत्ति भी ली गई। ईओ पवन कुमार ने बताया कि बजट पर शनिवार को चर्चा होगी। सभासद बसंत प्रजापति, नंदलाल यादव, अबुजर शेख सहित अन्य माैजूद रहे।
विज्ञापन
सभासदों की शिकायत दूर की जाएगी। नगर पालिका परिषद की अब दो-दो महीने में बैठक की जाएगी। सदस्यों के अनुमति के बिना कोई प्रस्ताव नहीं पास होगा।-मनोरमा मौर्य,नपा अध्यक्ष