फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   One accused arrested for snatching gold chain, two absconding

सोने की चेन छिनने का एक आरोपी गिरफ्तार,दो फरार

Sun, 31 Oct 2021 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
One accused arrested for snatching gold chain, two absconding
कस्बा के शाही रोड स्थित महिला दुकानदार के गले से सोने की चेन छीनकर भाग रहे आरोपी को शुक्रवार को लोगों के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दो मौके से भाग गए।
विज्ञापन

मछलीशहर कस्बा में रुक्मिणी श्रीवास्तव की दुकान है। दोपहर ढाई बजे बाइक से आए तीन लोगों ने महिला दुकानदार से प्लास्टिक का बोतल 25 रुपये में लिया। इसके बाद बाइक सवार तीनों युवकों ने 30 रुपये दिया। महिला दुकानदार उनका 5 रुपया वापस करने के लिए ज्योही पीछे मुड़ी, तभी उसकी गर्दन से सोने की चेन छीनकर बाइक सवार युवक भागने लगे। तीनों घटना को अंजाम देकर भागे, किन्तु महिला दुकानदार के शोर मचाने पर लोगों ने बाइक से भाग रहे तीनों युवकों का पीछा किया। थोड़ी दूर जाने पर बाइक गिर गई। वहां पहुंचे लोगों ने एक युवक को पकड़ लिया, जबकि दो अन्य बाइक उठाकर भागने में सफल हो गए। सूचना पाकर उपनिरीक्षक धनन्जय राय मौके पर पहुचे और आरोपी को लेकर कोतवाली लाए। पकड़ा गया युवक अमर बिंद निवासी सरसरा थाना बरसठी है। उसने फरार अपने साथियों का नाम किशन बिन्द और सूरज सरोज निवासी सरसरा थाना बरसठी बताया है। प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रकाश पांडेय ने बताया कि प्रकरण में तीन युवकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। एक को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed