फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Once again Bulldozer run in Jaunpur administration cleared Encroachment free in city busiest area in midnight after warning

जौनपुर में फिर गरजा बुलडोजर: आधी रात में शहर के सबसे व्यस्ततम क्षेत्र को कराया अतिक्रमण मुक्त, प्रशासन ने दी थी चेतावनी

Thu, 21 Apr 2022 12:26 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 21 Apr 2022 12:26 PM IST
सार

जौनपुर जिला प्रशासन ने बुधवार रात जेसीज चौराहे से ओलंदगंज तक हुए अतिक्रमण को हटवा दिया। सड़क की दोनों पटरियों पर अतिक्रमण को हटाया गया। इस बाबत जिला प्रशासन ने बीते रविवार को ही चेतावनी जारी की थी। 

विज्ञापन
Once again Bulldozer run in Jaunpur administration cleared Encroachment free in  city busiest area in midnight after warning
जेसीज चौराहे से लेकर ओलंदगंज तक अतिक्रमण हटाया गया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के जौनपुर शहर में एक बार फिर से बुलडोजर गरजा। बुधवार देर रात जिला प्रशासन ने शहर के सबसे व्यस्ततम इलाके (जेसीज चौराहे से लेकर ओलंदगंज तक ) को अतिक्रमण से मुक्त कराया। इस बाबत बीते रविवार को भी बुलडोजर चला था।

विज्ञापन


तब जिला प्रशासन ने कुछ लोगों को चेतावनी देकर छोड़ दिया था। तय समय में अतिक्रमण नहीं हटा तो बुधवार रात प्रशासन ने बुलडोजर चलवाकर अतिक्रमण की जद में आने वाले मकानों की सीढ़ी, बारजा, टीनशेड और दीवार आदि को तोड़ दिया।  इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस की तैनाती भी रही।  रात 10 बजे शुरू हुई कार्रवाई करीब डेढ़ बजे तक चली।

विज्ञापन

शहर को सुंदर बनाने और जाम से मुक्ति दिलाने के कवायद

दरअसल, सवा तीन लाख आबादी वाला शहर हर समय जाम से जकड़ा रहता है। जेसीज चौराहे से ओलंदगंज तक सड़क की पटरियों पर लोगों की ओर से कब्जा किया गया है। जिसके कारण लोग वाहनों को आड़े तिरछे खड़ाकर सामान खरीदने चले जाते हैं, जिससे जाम लगता है। शहर को सुंदर बनाने के लिए और जाम से मुक्ति दिलाने के लिए जिला प्रशासन शहर के सबसे व्यस्ततम इलाके को अतिक्रमण से मुक्त करा रहा है। इसके लिए एक के बाद एक रूट को चिन्हित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ दिनों पहले जिला प्रशासन ने शहर में घोषणा कराई थी कि अतिक्रमणकारी अपना-अपना अतिक्रमण हटा लें। अन्यथा अगर जिला प्रशासन कब्जा हटाएगा तो मौके से सामान को अपने कब्जे में ले लेगा और अतिक्रमण हटाने में आने वाले खर्चे को भी अतिक्रमणकारियों से वसूलेगा। प्रशासन की ओर से मापी कर अतिक्रमण की जद में आने वाले स्थानों को चिह्नित कर लिया गया था। साथ ही 51 अतिक्रमणकर्ताओं को नोटिस भी दिया गया था लेकिन कई अतिक्रमणकर्ताओं ने अतिक्रमण नहीं हटाया।  

प्रशासन ने जेसीज चौराहे से लेकर ओलंदगंज तक सड़क के दोनों तरफ लाल निशान लगा दिया था। बीते रविवार को अतिक्रमण को ढहवाने के लिए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हिमांशु नागपाल तीन बुलडोजर लेकर पहुंचे थे। सड़क की दोनों पटरियों पर अतिक्रमण को हटाया गया था। इस दौरान दस बड़े व्यापारियों ने दो दिन का समय मांगा था। जिसके बाद वे बिजली के तार को हटा लिए, लेकिन अतिक्रमण नहीं हटा।

जिसपर जिला प्रशासन ने बुधवार रात साढ़े दस से लेकर रात एक बजे तक बुलडोजर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान लेखपाल द्वारा नापी की गई और सड़क की दोनों पटरियों पर 11-11 मीटर तक कब्जा मुक्त कराया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद थी। जहां कहीं भी किसी व्यक्ति को आपत्ति होती लेखपाल द्वारा तुरंत संबंधित दस्तावेज दिखाते नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed