फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   On the sixth day of Navratri, Mata Shitala is offered betel leaves, dry fruits and barfi.

Jaunpur News: नवरात्र के छठे दिन मां शीतला को लगाया पान, मेवा और बर्फी का भोग

Wed, 25 Mar 2026 01:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
On the sixth day of Navratri, Mata Shitala is offered betel leaves, dry fruits and barfi.
मां शीतला का दिव्य रूप। स्रोत-संवाद
नवरात्र के छठवें दिन मां दुर्गा के छठवें स्वरुप माँ कात्यायनी की पूजा हुई। चाैकिया धाम में लाल चुनरी, गुलाब और दौना के फूलों से मां शीतला का शृंगार किया गया। मंदिर के महंत विवेकानंद ने पान, मेवा और बर्फी से मां को भोग लगाया। भोर में आरती के बाद मंदिर के कपाट दर्शन के लिए खोल दिए गए।
विज्ञापन

शृंगार के बाद मां शीतला की आरती की गई। आरती के बाद श्रद्धालुओं की कतार लग गई। हाथ में नारियल, चुनरी लेकर माता शीतला के दर्शन किए। महिलाएं कतार में लगने के दौरान भी माता रानी के पचरा गाती रहीं। महंत विवेकानंद पंडा ने बताया कि नवरात्र के छठवें दिन मां दुर्गा छठवें स्वरुप में कात्यायनी माता की पूजा की जाती हैं। माता को साहस और सफलता की देवी माना जाता है।
विज्ञापन

इस दिन पीले या लाल वस्त्र पहनकर मां को पीले फूल, शहद और भोग अर्पित करने और ॐ देवी कात्यायन्यै नमः मंत्र का जाप करने से सुख-शांति व विवाह संबंधी समस्त बाधाएं दूर होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां कात्यायनी को ऋषि कात्यायन की पुत्री माना जाता है। जिन्होंने गोधूलि बेला में पूजा स्वीकार की थी। दोपहर 3 बजे तक श्रद्धालुओं की लंबी कतार दर्शन के लिए लगी रही।

उधर, नगर के परमानतपुर स्थित मां शारदा मैहर वाली मंदिर में मां शारदा का विशेष शृंगार किया गया। माता को लाल चुनरी और आभूषणों से सजाया गया। आरती के दौरान जय माता दी के जयकारों से पूरा मंदिर गूंज उठा। नगर के सीटी स्टेशन स्टेशन रोड स्थित मां दक्षिणा काली मंदिर में दर्शन पूजन के लिए भक्तों की भीड़ रही। पुजारी बागीश सिंह ने आरती कर प्रसाद वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed