फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   On the last Monday of Sawan, crowds gathered in the pagoda

सावन के आखिरी सोमवार को शिवालयों में उमड़ी भीड़

Tue, 13 Aug 2019 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
On the last Monday of Sawan, crowds gathered in the pagoda
23- सावन के आखिरी सोमवार को त्रिलोचन महादेव मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्धालु। - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। सावन के आखिरी सोमवार को शिवालयों में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का रेला लगा रहा। शिव मंदिरों और आसपास के इलाके ‘हर-हर महादेव’ के घोष से गूंजता रहा। गौरीशंकर मंदिर सुजानगंज, साईंनाथ मंदिर बक्शा, त्रिलोचन महादेव, दियावा महादेव, पांचों शिवाला, नवदुर्गा शिव मंदिर के अलावा भक्तों ने मां शीलता धाम चौकिया और मां मैहर मंदिर परिसर में दर्शन-पूजन का सिलसिला दिन भर चलता रहा। मंदिरों के गिर्द सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। जगह-जगह लोगों ने रुद्राभिषेक किया। मंदिरों में दर्शन के बाद लोगों ने मेले में खरीददारी की।
विज्ञापन

मछलीशहर: दियांवा महादेव मंदिर, मेहरवां महादेव मंदिर, नर्मदेश्वर महादेव जमालपुर, शोभनाथ मंदिर घोरहा, मसवनवीर खजुरहट आदि शिवालयों में आस्थावानों का रेला उमड़ पड़ा। सतहरिया शिव मंदिर में भोर से दर्शन पूजन का सिलसिला शुरू हुआ। दौलतिया मंदिर, नई बाजार, समेत अनेक शिव मंदिरों में जलाभिषेक कर पूजन किया।
विज्ञापन

जलालपुर: त्रिलोचन महादेव मंदिर में भोर से शुरू हुआ जलाभिषेक का सिलसिला देर शाम तक चला। त्रिलोचन महादेव के दरबार से दो किलोमीटर तक दोहरी कतार लगी रही। श्रद्धालुओं ने बाबा का दर्शन व जलाभिषेक किया। पाप ताप से मुक्ति की कामना की। पुजारी मुरलीधर गिरी व सोनू गिरी के द्वारा चार बजे भोर में जैसे ही मंगला आरती के बाद मंदिर को दर्शन पूजन के लिए खोल दिया गया। मेले का संचालन अध्यक्ष रविशंकर सिंह व रामचन्द्र सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदलापुर: क्षेत्र के कुहीकला चंदापुर, बरौली, पुरानीबाजार के गौरीशंकर मंदिर परिसर में सुबह से शिवभक्तों की लम्बी कतार लगी रही। हर-हर महादेव,बोलबम , ओम नम: शिवाय के जयकारे से मंदिर परिसर गूंजता रहा। नेवढ़िया: रामनगर मुख्यालय के परिसर में स्थित शिव मंदिर में श्रावण के चौथे व अंतिम सोमवार को मंदिर में ब्लाकप्रमुख अरविंद सिंह(मखड़ू) व विकाशखण्ड अधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह ने श्रावण के अंतिम सोमवार को बाबा भोलेनाथ का रुद्राभिषेक कर हवन पूजन किया। इस मौके पर ग्राम पंचायत अधिकारी,अरुण यादव,पंकज गौतम,ए.डी.ओ पंचायत राधेश्याम यादव,ग्रामप्रधान शिवशंकर सिंह,मुन्ना सिंह,कैलाश पटेल मौजूद रहे।
सुजानगंज: शिव मंदिर भिखारीपुर, गौरी नाथ करौरा, चारो धाम मंदिर गोल्हनामऊ,बसरही नाथ मंदिर बसरही, शिव मंदिर सबेली,प्रेम का पूरा आदि शिवालयों पर श्रद्धालुओं जलाभिषेक किया। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संजय राय,क्षेत्राधिकारी बदलापुर राजेन्द्र कुमार, उप जिलाधिकारी मछली शहर मंगलेश कुमार दूबे भी पहुचे। मंदिर समिति के सचिव सुधीर त्रिपाठी सहयोगियों के साथ व्यवस्था लगे रहे।
कांवरियों से पटे रहे शिवालय
जौनपुर। सानन के अंतिम सोमवार को शिवालय परिसर कांवरियों से पटे रहे। भोर से ही कांवरियों का जत्था जलाभिषेक के लिए मंदिर परिसर में डेरा डाल दिए थे। भोर से ही जलाभिषेक के लिए मंदिरों की साफ सफाई कर दर्शन पूजन के लिए पट खोल दिया गया था। प्रयागराज से जल लेकर पहुंचे कांवरियों से मंदिर परिसर गुलजार रहा। गौरीशंकर धाम सुजानगंज परिसर में कांवरियों की खासी भीड़ रही।

युवती के गले से छीनी सोने की चेन
जलालपुर। त्रिलोचन महादेव मंदिर में सावन के अंतिम सोमवार को जलाभिषेक के दौरान एक युवती के गले से उचक्कों ने सोने की चेन उडा दिया। दर्शन पूजन करके खाली हुई तो पता चला कि उसके गले से चेन गायब है। देवापार निवासी हिरावती यादव अपने परिवार के साथ दर्शन करने आई थी। इसी प्रकार नहोर निवासी अरविंद विशवकर्मा का पर्स भी उचक्कों ने उड़ा दिया। अरविंद ने बताया कि उसमें रखा ग्यारह सौ रुपये और कुछ कागजात थे। दोनों पीडित घटना की शिकायत करने के लिए पुलिस को खोजते रहे लेकिन पुलिस मौके पर नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed