फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   On the last Monday of Sawan, a crowd of devotees gathered for Jalabhishek

सावन के अंतिम सोमवार को जलाभिषेक के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का रेला

Tue, 09 Aug 2022 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
On the last Monday of Sawan, a crowd of devotees gathered for Jalabhishek
जौनपुर। सावन के अंतिम सोमवार को शिवालयों में भक्तों का रेल उमड़ पड़ा। भोर से जलाभिषेक के लिए लोग कतार में लग गए। हर-हर महादेव के जयकारे से शिवालय गूंज उठे। घंटा घडि़याल से आसपास का इलाका गूंज उठा। देर शाम तक लोग भगवान शंकर का जलाभिषेक किया। कांवरिये भी सुबह से ही जलाभिषेक के लिए मंदिर पहुंचने लगे थे।
विज्ञापन

नगर के छोटी काशी, गोमतेश्वर महादेव, नवदुर्गा शिव मंदिर, पांचों शिवालय में जलाभिषेक के लिए भक्तों की भीड़ रही। भक्तों ने अपने आराध्य का जलाभिषेक किया। जलालपुर में सावन के आखिरी सोमवार को त्रिलोचन महादेव मंदिर पर जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। हजारों श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव का जयकारा लगाते भोर से ही कतारबद्ध होकर जला चढ़ाया। भोर में आरती पूजन के बाद मंदिर का कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। मिर्जापुर और अन्य जनपद से आई महिला श्रद्धालु अपने परिजनों से बिछुड़ गई, जिन्हें कंट्रोल रूम से एलाउंस कर मिलवाया गया। श्री गौरीशंकर धाम सुजानगंज में दर्शन करने श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर के दोनों तरफ बैरिकेडिंग कर वाहनों का आवागमन बंद कर दिया था। सीसीटीवी कैमरे की मदद से चारों तरफ निगरानी की जा रही थी। मछलीशहर में दियावानाथ महादेव मंदिर परिसर में जलाभिषेक के लिए भक्तों की काफी भीड़ रही। नौ दिन से चल रही रामकथा का सोमवार को समापन हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed