फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   On the instructions of the High Court, the Chak Marg was measured with an electronic machine

Jaunpur News: हाईकोर्ट के निर्देश पर इलेक्ट्रॉनिक मशीन से की चकमार्ग की पैमाइश

Sun, 27 Jul 2025 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
On the instructions of the High Court, the Chak Marg was measured with an electronic machine
बदलापुर। कस्तूरीपुर गांव में शनिवार को उच्च न्यायालय के निर्देश पर एडीजे प्रथम सुरेंद्र प्रताप यादव के नेतृत्व में गठित टीम ने इलेक्ट्रॉनिक उपकरण से चकमार्ग की पैमाइश की। टीम इसकी रिपोर्ट हाईकोर्ट को सौंपेगी। तहसीलदार योगेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि उक्त गांव निवासी भगवानदीन निषाद ने चकमार्ग संख्या 34 पर अतिक्रमण कर पक्का मकान बनवा लिया था। मार्ग अवरुद्ध होने पर हरिश्चंद्र ने उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय ने जिला प्रशासन को तत्काल चकमार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराने का निर्देश दिया। इसके क्रम में ढाई माह पूर्व तहसील प्रशासन ने पुलिस बल के साथ पहुंच कर चकमार्ग पर हुए पक्का निर्माण को ढहवा दिया था। इसके बाद फिर से हरिश्चंद्र द्वारा उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर कर चक मार्ग पर मिट्टी डलवाने का अनुरोध किया था। इसे संज्ञान में लेते हुए उच्च न्यायालय ने जिलाधिकारी को चकमार्ग बनवाये जाने के लिए निर्देशित किया था। डीएम ने स्वयं मौके पर पहुंच कर मिट्टी डलवाकर चकमार्ग बनवा दिया था। इसके बावजूद फिर से जनहित याचिका दायर कर पुनः चक मार्ग की पैमाइश की मांग की गई। जहां हाइकोर्ट ने एडीजे प्रथम के नेतृत्व में टीम गठित कर पुनः इलेक्ट्रॉनिक पैमाइश का निर्देश दिया। इसके अनुपालन एडीजे की टीम ने मौके पर पहुंचकर पुनः पैमाइश किया। तहसीलदार ने बताया कि मौके पर चकमार्ग खाली पाया गया उस पर किसी प्रकार का अतिक्रमण नहीं है। जिसकी रिपोर्ट टीम हाइकोर्ट को सौंप देंगी। इस अवसर पर एसडीएम योगिता सिंह लोक निर्माण विभाग, राजस्व टीम व भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed