फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   On the day of the head constable's murder, two bikes and three four-wheelers were also hit by cattle smugglers

Jaunpur News: हेड कांस्टेबल की हत्या के दिन दो बाइक और तीन चारपहिया वाहनों को भी पशुतस्करों ने मारी थी टक्कर

Fri, 23 May 2025 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
On the day of the head constable's murder, two bikes and three four-wheelers were also hit by cattle smugglers
चंदवक। थाने में तैनात हेड कांस्टेबल दुर्गेश सिंह को शनिवार की देर रात पशुतस्करों ने पिकअप से कुचलकर हत्या कर दी थी। घटना के दौरान पशु तस्करों की पिकअप ने दो मोटरसाइकिल और तीन चारपहिया वाहनों (सफेद स्कॉर्पियो, सफेद किया सेल्टोस और मैरून रंग की वैगनआर) को भी टक्कर मारी थी। यह घटना सीसीटीवी में कैद भी हुई है। हालांकि तीनों क्षतिग्रस्त वाहन घटना की रात ही घटनास्थल से कहां लापता हो गए इसका पता लगाने में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन



इस पूरे घटनाक्रम के अनुसार, पशु तस्करों को पकड़ने के लिए चंदवक पुलिस द्वारा घेराबंदी की गई। इस दौरान बेखौफ पशुतस्करों ने पिकअप से हेड कांस्टेबल दुर्गेश सिंह को कुचल दिया। इसके बाद पिकअप चालक ने सड़क किनारे खड़ी दो बाइक और तीन कारों को भी धक्का मारते हुए आगे बढ़ गया। इससे सभी वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों और सीसीटीवी फुटेज के अनुसार मैरून रंग की वैगनआर को पिकअप द्वारा करीब 20 मीटर तक घसीटते हुए भी ले जाया गया। इससे रास्ता बनते ही तस्कर फरार हो गए। हृदय विदारक इस दृश्य को देखकर आसपास मौजूद दुकानदार और राहगीर स्तब्ध थे। घटना के तुरंत बाद पुलिस की एक टीम घायल हेड कांस्टेबल को लेकर अस्पताल रवाना हुई, जबकि अन्य टीमें तस्करों का पीछा करने में जुट गईं। इस बीच, क्षतिग्रस्त वाहन कुछ समय तक घटनास्थल पर मौजूद रहे लेकिन आश्चर्यजनक रूप से, कुछ देर बाद उनके स्वामी चुपचाप वाहन उठाकर चले गए। पुलिस के अनुसार अब तक न किसी वाहन स्वामी ने मुआवजे की मांग की है, न ही पशु तस्करों के खिलाफ कोई विधिक कार्रवाई की पहल की है। आम तौर पर ऐसी घटनाओं में वाहन स्वामी तुरंत पुलिस को बुलाकर कार्रवाई की मांग करते हैं। लेकिन इस मामले में उनकी चुप्पी इस बात को जाहिर करती है कि पशु तस्करों के मामले नही पड़ने के कारण वाहन स्वामियों द्वारा कोई शिकायत नहीं की गई है।
विज्ञापन

इस मामले में विवेचना प्रचलित है। सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। क्षतिग्रस्त सभी वाहनों की पहचान व जांच की जा रही है। किसी वाहन स्वामी ने अब तक कोई शिकायत भी नहीं की है। शिकायत पत्र मिलने पर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई करेंगे। - अजीत रजक, सीओ केराकत
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed