फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   On Resolution Day, only 7 out of 76 cases were resolved

Jaunpur News: समाधान दिवस पर 76 में से केवल 7 मामलों का निस्तारण

Sat, 08 Aug 2026 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
On Resolution Day, only 7 out of 76 cases were resolved
खेतासराय समाधान दिवस में फरियाद सुनते सीओ और तहसीलदार। संवाद
जौनपुर। समस्याओं के निस्तारण के लिए शनिवार को सभी थाना परिसरों में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न विभागों से कुल 76 प्रार्थना पत्र आए इसमें से मौके पर केवल 7 का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

शेष फरियादी मायूस होकर वापस लौट गए। बरसठी। डीएम सैमुअल पाल एन और एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने थाना परिसर में नवनिर्मित आदर्श भोजनालय का फीता काटकर उद्घाटन किया। परियत गांव निवासी दारा गौतम पुत्र मनेही राम गौतम ने प्रार्थना पत्र देकर खतौनी में नाम दर्ज न होने और बैनामे में गलत नाम दर्ज किए जाने की शिकायत की। डीएम ने एसडीएम को निस्तारण का निर्देश दिया। गनेशपुर गांव निवासी राम सिंह उर्फ बग्गड़ ने भूमि से संबंधित शिकायत का प्रार्थना पत्र दिया।
विज्ञापन

राजस्व टीम को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिया। डीएम थाने के मालखाने का निरीक्षण किया। इस दौरान थानाध्यक्ष जयप्रकाश यादव, सीओ विजय चौधरी, एसडीएम नवीन कुमार मौजूद रहे। मछलीशहर : संपूर्ण समाधान दिवस एसडीएम अजय उपाध्याय की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। भूमि संबंधी कुल आठ प्रार्थना पत्र आए। इनमें से किसी का भी निस्तारण नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रभारी निरीक्षक अपराध प्रशांत पांडेय के अलावा राजस्व निरीक्षक और लेखपाल उपस्थित रहे। मड़ियाहूं। कोतवाली परिसर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसीलदार रवि रंजन की अध्यक्षता में हुआ। कुल 13 शिकायती प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए। इनमें से दो शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया।
शाहगंज : कोतवाली परिसर में एसडीएम न्यायिक रश्मि सिंह की अध्यक्षता में कुल चार प्रार्थना पत्र दिए गए। मौके पर एक भी प्रार्थना पत्र का निस्तारण नहीं किया गया।
इस मौके पर नायब तहसीलदार राहुल सिंह, प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर, क्राइम इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार यादव, उपनिरीक्षक ओम प्रकाश पांडेय मौजूद रहे। खेतासराय।
थाना परिसर में तहसीलदार सौरभ कुमार की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। क्षेत्राधिकारी गिरेंद्र सिंह और तहसीलदार सौरभ कुमार व थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने पांच प्रार्थना पत्र प्राप्त किया। एक शिकायत का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। तेजीबाजार: समाधान दिवस पर तहसीलदार सदर की उपस्थिति में कुल दस प्रार्थना पत्र पड़े। एक का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। थानाध्यक्ष सतेंद्र भाई पटेल व हल्का लेखपाल उपस्थित रहे। बदलापुर।

कोतवाली में नायब तहसीलदार अभिषेक सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में कुल 11 प्रार्थना पत्र दिया। इसमें दो का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। इस अवसर पर थानाध्यक्ष फूलचंद पांडेय उपस्थित रहे। केराकत कोतवाली में समाधान दिवस का आयोजन प्रभारी निरीक्षक अरविंद पांडेय की अध्यक्षता में हुआ। 8 प्रार्थना पत्र आए, मौके पर एक का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed