{"_id":"6557ac621213764e310c2196","slug":"old-woman-dies-after-being-hit-by-tractor-jaunpur-news-c-193-1-svns1037-8318-2023-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: ट्रैक्टर की चपेट में आकर वृद्ध महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: ट्रैक्टर की चपेट में आकर वृद्ध महिला की मौत
विज्ञापन
बदलापुर। कोतवाली क्षेत्र के ऊदपुरगेल्हवा गांव में मिट्टी लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से उसी गांव के एक वृद्धा की मौत हो गई। बृहस्पतिवार की रात में हुई इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
ग्राम ऊदपुरगेल्हवा निवासी कृपाली पत्नी राममुंदर सरोज (65) अपने दरवाजे से कहीं जा रही थी। इसी दौरान माटी लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से वह घायल हो गईं। घायला अवस्था में उन्हें सीएचसी लाया गया। जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में गंभीर हालत के कारण डाक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया। वाराणसी में इलाज के दौरान उन्होंने शुक्रवार को दम तोड़ दिया।
अनियंत्रित ट्रेलर दुकान में घुसा, नुकसान
सतहरिया। मुंगराबादशाहपुर के ठीक चौराहे पर स्थित श्रवण कुमार अग्रवाल की साइकिल की थोक दुकान है। बृहस्पतिवार की रात को ट्रेलर प्रयागराज से गिट्टी लादकर जौनपुर की तरफ जा रही थी। ट्रेलर चौराहे पर पहुंची ही थी तभी अनियंत्रित होकर दुकान में घुस गई। इससे दुकान में लगा शटर व बारजा आदि क्षतिग्रस्त हो गया। बगल में लगाया गया विद्युत खंभा भी टूट गया। संयोग अच्छा था कि कोई जान माल की हानि नहीं हुई।