फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Old man who went to in-laws' house dies, dead body found in pond

Jaunpur News: ससुराल गए वृद्ध की मौत, तालाब में मिला शव

Tue, 18 Jun 2024 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
Old man who went to in-laws' house dies, dead body found in pond
ससुराल गए वृद्ध की मौत, तालाब में मिला शव
विज्ञापन


सुरेरी। वाराणसी अपने ससुराल गए कोचारी गांव निवासी एक व्यक्ति का शव तालाब में मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कोचारी गांव के छुनछून प्रसाद (70) एक हफ्ते पहले वाराणसी जिले के बड़ागांव थाना क्षेत्र के देवचंदपुर गांव में पत्नी और लड़के विजय के साथ साले की लड़की की शादी में शामिल होने ससुराल गए थे। शादी बीत जाने के बाद रविवार की शाम को बिना किसी को बताए घर से निकल गए। काफी समय बीत जाने के बाद छुनछुन प्रसाद जब घर नहीं पहुंचे तो पत्नी और बेटे के साथ ससुराली जन तलाश करने लगे। परिजनों के रातभर खोजबीन करने के बाद भी पता नहीं चल सका। साधोगंज के तालाब पर सोमवार को सुबह टहलने गए युवकों को शव उतराया दिखाई दिया। शोर सुनकर ग्रामीण जुट गए। ग्रामीणों की सूचना बड़ागांव पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। शिनाख्त नहीं होने पर शव को पुलिस थाने ले गई। फोटो खींचकर व्हाट्सएप ग्रुप पर वायरल किया गया। एक घंटे बाद इसकी सूचना मृतक के बेटे विजय को मिली। थाने पर पहुंचे विजय ने शव की पहचान अपने पिता के रूप में की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed