फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Old man sitting on breath, died

सांस फूलने पर बैठा वृद्ध, हो गई मौत, डर गए लोग

Fri, 22 May 2020 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Old man sitting on breath, died
रामपुर। थाना क्षेत्र के ग्राम भीमपुर (फजुलहां) निवासी वृद्ध की शुक्रवार को संदिग्ध हाल में मौत हो गई। वह दस दिन पूर्व मुंबई से आया था। उसमें सांस फूलने की समस्या थी। ग्रामीण कोरोना से मौत की आशंका से घंटों सहमे रहे। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने इससे इंकार किया है। परिजनों ने शव का दाह संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

भीमपुर निवासी सदानंद यादव (65) मुंबई में रहकर कपड़ा बेचता था। 13 मई को वह ट्रक से गांव आया। शुक्रवार की सुबह किसी काम से रामपुर बाजार आया था। गली के मोड़ पर सांस फूलने से वह वहीं बैठ गया। कुछ देर में ही उसकी मौत हो गई। उसकी हालत देख लोगों ने सूचना रामपुर सीएचसी पर दी। करीब डेढ़ घंटे बाद प्रभारी चिकित्सधिकारी डॉ. प्रभात यादव मौके पर पहुंचे। छानबीन के बाद उन्होंने शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाने को कहा। इस बाबत डॉ. यादव ने बतार्या कि वृद्ध की सामान्य मृत्यु हुई है। उसमें कोरोना का कोई लक्षण नहीं था। अगर संक्रमण होता तो उसकी तबीयत पहले से ही खराब रहती, मगर वह पूरी तरह स्वस्थ था। एहतियात के तौर पर वृद्ध के परिवार के अन्य सदस्यों के सैंपल की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

महिला ने की खुदकुशी
सिकरारा। थाना क्षेत्र के गड़रहा (रीठी) गांव में शुक्रवार को तलाकशुदा महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव निवासी तिलकधारी यादव की बेटी पूनम यादव (29) की शादी वर्ष 2010 में बक्शा थाना के धनियामऊ (अगड़ौड़ा) गांव में की थी। वर्ष 2017 में पति-पत्नी में संबंध विच्छेद हो गया। तब से ही वह मायके में रह रही थी। शुक्रवार को दोपहर में अपने कमरे में पंखे से साड़ी का फंदा लगाकर झूल गई। घटना के वक्त परिवार के लोग पाही पर गए थे। शाम को मां मां अमरावती देवी व भाई राहुल घर पहुंचे तो दृश्य देख अवाक रह गए। सूचना पर पहुंचे एसआई रामशंकर पांडेय ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed