{"_id":"633b2aec21da5e2f7e597c31","slug":"old-man-dies-after-being-crushed-by-roadways-bus-reason-for-not-wearing-helmet-jaunpur-news-vns6774630154","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस से कुचलकर वृद्ध की मौत, हेलमेट न लगाना बना कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस से कुचलकर वृद्ध की मौत, हेलमेट न लगाना बना कारण
विज्ञापन
मछलीशहर। रायबरेली-जौनपुर मार्ग पर जहासापुर गांव के समीप सोमवार को ऑटो से टकराने के बाद स्कूटी सवार सड़क पर गिर गए। पीछे से आ रही रोडवेज बस ने उसे कुचल दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जेब में मिले पर्चों से उनकी पहचान हुई और पुलिस ने घर वालों को सूचित किया।
मुंगराबादशाहपुर थाने के कथरीपुर निवासी राजेंद्र प्रसाद गोंड (58) दोपहर में मछलीशहर बाजार आए थे। लौटते समय जौनपुर-रायबरेली हाईवे पर जहासपुर गांव के समीप पहुंचे कि उनकी स्कूटी और विपरीत दिशा से आ रही एक ऑटो से टकरा गई। स्कूटी सवार बुद्धिराम सड़क पर गिर गए। पीछे से लखनऊ की तरफ जा रही बस के नीचे उनका सिर आ गया। स्कूटी छिटक कर सड़क के बगल गड्ढे में जा गिरी। घटनास्थल पर ही राजेंद्र की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक देवानंद रजक मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मृतक के शव को प्राइवेट वाहन से पोस्टमार्टम हाउस भेजवाया है।
काफी प्रयास के बाद ही मृतक के जेब मे मिले पर्ची से मृतक की शिनाख्त की गई। पर्ची पर खरुआंव गांव निवासी बुद्धिराम गौतम लिखा था। उनके परिवार के लोगों को पुलिस ने सूचना दी। स्कूटी सुरियावां थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के किसी व्यक्ति के नाम पंजीकृत थी। बाद में उनकी शिनाख्त राजेंद्र प्रसाद गोंड के रूप में हुई।