फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Oil worth Rs 3.68 lakh stolen from transformer, case registered

Jaunpur News: ट्रांसफॉर्मर से 3.68 लाख रुपये का तेल चोरी, केस दर्ज

Mon, 03 Mar 2025 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Mar 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Oil worth Rs 3.68 lakh stolen from transformer, case registered
सुइथाकला। विद्युत उपकेंद्र गुड़बड़ी में लगे 8 एमवीए क्षमता के ट्रांसफॉर्मर से शुक्रवार को 3680 लीटर ट्रांसफार्मर तेल चोरी होने का मामला सामने आया है। इसकी अनुमानित कीमत करीब 3.68 लाख रुपये है। ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के आदेश पर जांच करने पहुंचे मुख्य अभियंता के निर्देश पर अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। बीते शुक्रवार को अचानक ट्रांसफार्मर से आपूर्ति बंद हो गया। उपकेंद्र पर तैनात कर्मचारियों ने इसकी सूचना अवर अभियंता राजकुमार सिंह को दी। जेई ने मौके पर पहुंचकर आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया लेकिन बिजली दोबारा ट्रिप हो गई। इसके बाद जब उन्होंने ट्रांसफॉर्मर का निरीक्षण किया तो जमीन पर बिखरा तेल देखकर उन्हें चोरी की आशंका हुई। ट्रांसफार्मर का ऑयल चेक किया गया तो उसमें एक लीटर भी तेल नहीं बचा था जबकि इसकी कुल क्षमता 3680 लीटर होती है। उधर सप्लाई बंद पड़ी थी और इधर तेल गायब हुआ देख सबके होश उड़ गये। मामले की जानकारी तत्काल उच्चाधिकारियों को दी गई। रात भर बिजली सप्लाई ठप होने से लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। नाराज उपभोक्ता अनूप जायसवाल ने शिकायत को ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा के एक्स हैंडल पर पोस्ट कर दिया। मामला संज्ञान में आते ही मंत्री ने वाराणसी विद्युत निगम को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए जिससे विभाग में हड़कंप मच गया। शनिवार को मुख्य अभियंता राकेश कुमार भी गुड़बड़ी उपकेंद्र पहुंचे और मातहतों को ट्रांसफॉर्मर की मरम्मत कर जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल करने का निर्देश दिया। इसके बाद रविवार की सुबह ट्रांसफॉर्मर में तेल डालने और मेंटेनेंस का कार्य शुरू किया गया। थानाध्यक्ष सरपतहां उदय प्रताप सिंह ने बताया कि अवर अभियंता राजकुमार की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed