फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Officials will measure delay in works of MP-MLA fund

Jaunpur News: सांसद-विधायक निधि के कार्यों में देरी पर नपेंगे अधिकारी

Sun, 27 Oct 2024 02:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
Officials will measure delay in works of MP-MLA fund
जिले के प्रभारी और नगर विकास, ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत मंत्री एके शर्मा ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने सबसे अधिक नाराजगी जताई और कहा कि सांसद और विधायक निधि से होने वाले कार्यों में लापरवाही हुई तो अधिकारियों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

विद्युत विभाग की समीक्षा के दौरान ट्रांसफार्मर, विद्युत संबंधी कार्य में प्रगति न लाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों से विधायक और सांसद निधि की राशि का सदुपयोग न करने पर कारण स्पष्ट करने के निर्देश दिए। अधीक्षण अभियंता विद्युत को निर्देशित किया कि लोगों की बिजली से जुड़ी समस्याओं पर तत्काल कार्रवाई करें। ट्रासफार्मरों की क्षमतावृद्धि करें, जर्जर पोल और तारों को बदलें। बकाए बिजली बिल के कारण आम जनमानस का कनेक्शन तत्काल न काटें। इसके बदले बिल जमा कराने का प्रयास किया जाए। विधायक मड़ियाहूं डॉ. आरके पटेल ने चार उपकेंद्र बनवाने की मांग की। मंत्री एके शर्मा ने कहा कि अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के बीच संवादहीनता नहीं होनी चाहिए। नगर विकास की समीक्षा में सभी निकायों में साफ सफाई, आगामी त्योहारों को देखते हुए तैयारियां पूरी करने को कहा। एडीएम वित्त एवं राजस्व को निर्देश दिया कि धान खरीद केंद्र जनप्रतिनिधियों की सहमति प्राप्त कर बनाए जाएं। कहा किसानों को खाद उपलब्ध रहे। सभी ईओ गोशालाओं में जाकर व्यवस्था कराएं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि जिला अस्पताल में गंदगी न मिलने पाए। बैठक में राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव, विधायक शाहगंज रमेश सिंह, एमएलसी बृजेश सिंह प्रिन्सू, भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज, जिलाधिकारी डा. दिनेश चंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed