{"_id":"67b625734e4e2e711a0fc098","slug":"officials-of-the-department-with-poor-ranking-for-three-months-will-give-explanation-jaunpur-news-c-193-1-va11001-129989-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: तीन महीने से लगातार खराब रैंकिंग वाले विभाग के अधिकारी देंगे स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: तीन महीने से लगातार खराब रैंकिंग वाले विभाग के अधिकारी देंगे स्पष्टीकरण
विज्ञापन
जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने मंंगलवार की देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड तथा विकास कार्यों से संबंधित समीक्षा बैठक की। इसमें उन्हें लगातार तीन महीने से खराब रैंकिंग पाने वाले विभागों के अधिकारियों पर कड़ी नाराजगी जताई और उनसे स्पष्टीकरण तलब किया।
डीएम ने विद्युत निगम, जल जीवन मिशन, पर्यटन विभाग, समाज कल्याण विभाग, सहित अन्य विभागों की समीक्षा करते हुए पेंशन योजना, छात्रवृत्ति योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, ओडीओपी सहित अन्य योजनाओं की प्रगति के संदर्भ में भी जानकारी ली। बैठक में बिजली निगम के एक अधिशासी अभियंता के न उपस्थित होने पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त की और स्पष्टीकरण जारी करने का निर्देश दिया।
नए सड़कों का निर्माण, सड़कों के अनुरक्षण, 15वें वित्त आयोग के तहत कराए जा रहे कार्यों में खराब प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की। जिलाधिकारी ने उपस्थित समस्त अधिकारियों को पोर्टल पर नियमित फीडिंग कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारीगण पोर्टल पर योजनाओं की प्रगति की समीक्षा स्वयं करें।
विज्ञापन
बैठक के बाद यूपीपीसीएल, यूपीसीएलडीएफ, आवास विकास परिषद, राजकीय निर्माण निगम सहित अन्य से रनिगं ट्रैक, आईटीआई कालेज, मेडिकल कालेज, सिचाई विभाग की निर्माणाधीन परियोजनाओं, सेतु निगम, जल जीवन मिशन के अंतर्गत सीवरेज कार्यों आदि की समीक्षा की। उन्होंने सभी कार्यों को समय से गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा कराने का निर्देश दिया।
बैठक में सीडीओ साई तेजा सीलम, जिला विकास अधिकारी मीनाक्षी देवी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अरुण कुमार यादव, डीएफओ प्रवीण खरे, एसीएमओ डॉ. राजीव यादव, डीसी एनआरएलएम, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, पर्यटन सूचना अधिकारी, अपल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी आदि मौजूद रहे।