फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Officials of the concerned department will be responsible if any flaw is found.

Jaunpur News: खामी पाए जाने पर संबंधित विभाग के अधिकारी होंगे जिम्मेदार

Sun, 29 Oct 2023 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Oct 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Officials of the concerned department will be responsible if any flaw is found.
बदलापुर। सल्तनत बहादुर इंटर कालेज के मैदान में सात से नौ नवंबर तक बदलापुर महोत्सव का आयोजन होना है। महोत्सव को सकुशल संपन्न कराने के लिए विधायक रमेशचंद्र मिश्र ने अधिकारियों के साथ कालेज परिसर में बैठक कर तैयारी पर चर्चा की। कार्यक्रम स्थल का डीएम के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों को चेताया गया कि महोत्सव में किसी प्रकार की कोई खामी पाए जाने पर संबंधित विभाग के अधिकारी जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन


डीएम अनुज झा ने विभागीय अधिकारियों को उनके दायित्वों का बोध कराया। उन्होंने कहा कि महोत्सव में कहीं भी विभागीय शिथिलता एवं लापरवाही नहीं होनी चाहिए। किसी तरह की खामी मिली तो संबंधित विभाग जिम्मेदार होगा। जिला समाज कल्याण अधिकारी नीरज पटेल से सामूहिक विवाह के लिए 500 जोड़ों के सापेक्ष अब तक हुए रजिस्ट्रेशन के बारे में जानकारी ली। समाज कल्याण अधिकारी के 291 जोड़ों का रजिस्ट्रेशन होना बताया। उन्होंने कहा कि सब रजिस्ट्रार से समन्वय स्थापित कर सभी जोड़ों को तत्काल उसी समय प्रमाण पत्र देना सुनिश्चित करें। शादी के जोड़ों का समारोह के तीन दिन पहले तक रजिस्ट्रेशन कराना है। जिलाधिकारी ने रूट डायवर्जन, सुरक्षा, पानी, शौचालय, पार्किंग आदि के बारे में समीक्षा की। कहा कि सभी अधिकारी अपने विभाग से संबंधित प्रदर्शनी लगाने के साथ ही सरकार की जनता से जुड़ी लाभप्रद योजनाओं के बारे में प्रचार-प्रसार की होर्डिंग बैनर आदि की व्यवस्था करें। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र सिंह से वार्ता की। इस मौके पर परियोजना निदेशक जयकेश त्रिपाठी, डीडीओ विजय कुमार यादव, बीएसए डाॅ.गोरखनाथ पटेल, एसडीएम अर्चना ओझा, ईओ आस्था पाठक, सीओ अशोक कुमार सिंह, एसओ संतोष पाठक, वैभव सिंह, केशव प्रसाद सिंह, गंगा प्रसाद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन








महोत्सव में होंगे यह कार्यक्रम :-

बदलापुर। महोत्सव में पहले दिन सामूहिक विवाह, संस्कृत विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा, राजस्थान लोककला की प्रस्तुति व अंतरराष्ट्रीय सम्मान प्राप्त यूसुफ खान (अलवर) का कार्यक्रम होगा। दूसरे दिन बंगाल के कलाकार द्वारा बंगाल संस्कृति की प्रस्तुति, अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त ओडीसी और कथक नृत्य, हिमाचल पुलिस द्वारा कार्यक्रम, गुजराती कलाकारों द्वारा गुजरात संस्कृत के कार्यक्रम की प्रस्तुति होगी। तीसरे दिन विनोद राठौड़ (बालीवुड गायक),अंतरराष्ट्रीय लेखक कवि विचारक मनोज मुंतसिर शुक्ला के साथ मयूर होली, फूलों की होली होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed