फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Officers will visit each school and administer medicine to the children.

Jaunpur News: अधिकारी 1-1 स्कूल का भ्रमण कर बच्चों को खिलाएंगे दवा

Tue, 11 Feb 2025 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Officers will visit each school and administer medicine to the children.
जौनपुर। जिलाधिकारी डाॅ.दिनेशचंद्र ने करंजाकला ब्लाॅक के प्राथमिक विद्यालय सिद्दीकपुर में सोमवार को छात्रों को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाकर, राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अभियान का उद्घाटन किया। प्राथमिक विद्यालय सिद्दीकपुर में कुल 97 बच्चों को दवा खिलाई गई। डीएम ने कहा कि साथ ही जनपद एवं ब्लॉक के अधिकारी 1-1 स्कूल का भ्रमण कर अपने सामने बच्चों को दवा खिलाएंगे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बीएसए, डीपीओ व डिप्टी सीएमओ को निर्देशित किया कि समस्त निजी, सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों, मदरसों एवं केंद्रीय विद्यालयों में 6 से 19 वर्ष तक के सभी छात्र-छात्राओं के साथ ही स्कूल न जाने वाले बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों पर एल्बेंडाजोल की दवा खिलाया जाना सुनिश्चित करें। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अभियान के तहत 1 से 19 वर्ष के सभी बच्चों को कृमि संक्रमण से बचाने के लिए जनपद में कृमि मुक्ति अभियान का आयोजन वर्ष में दो बार किया जाता है। इस मौके पर डिप्टी सीएमओ डा.राजीव कुमार, बीएसए डॉ.गोरखनाथ पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

डीएम और सीडीओ ने फाइलेरिया की दवा खाकर दूसरों से खाने का किया आग्रह: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा द्वारा सर्वजन दवा सेवा (एमडीए) प्रोग्राम का सोमवार को वर्चुअल उद्घाटन किया गया। इसका सजीव प्रसारण सोमवार को एनआईसी सभागार में वर्चुअल मीटिंग के माध्यम से किया गया। इसमें जनमानस से फाइलेरिया की दवा सेवन करने का आग्रह किया गया। जिलाधिकारी डॉ.दिनेशचंद्र, सीडीओ साईं तेजा सीलम ने खुद दवा का सेवन कर जनपदवासियों से दवा खाने का आग्रह किया। इस मौके पर सीएमओ डा.लक्ष्मी सिंह, डिप्टी सीएमओ डा.राजीव कुमार, सीएमएस जिला चिकित्सालय केके राय आदि रहे। इसी क्रम में अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदलापुर डा. संजय कुमार दुबे, एसडीएम बदलापुर योगिता सिंह ने स्वयं दवा खाकर अभियान का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed