फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Officers run against encroachment

अतिक्रमण के खिलाफ चला अफसरों का डंडा

Mon, 20 Jan 2020 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Officers run against encroachment
12- नगर के काली कुत्ती में अतिक्रमण को हाटाता जेसीबी। - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। शहर के कालीकुत्ती इलाके में रविवार को प्रशासन ने अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाया। मैहर देवी मंदिर से ओलंदगंज तक चले अभियान के दौरान 22 पक्के व अस्थाई निर्माण को ढहवाया। अन्य मकान-दुकान पर निशान लगाकर भवन स्वामियों को एक सप्ताह में हटवाने की हिदायत दी। अभियान से इलाके में पूरे दिन गहमागहमी बनी रही। इस दौरान कई जगहों पर अफसरों को लोगों के विरोध का भी सामना करना पड़ा। कार्रवाई के दौरान भेदभाव के भी आरोप लगते रहे।नगर के ओलंदगंज-मैहरदेवी मार्ग अतिक्रमण के कारण सिकुड़ गया था। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसके मद्देनजर अतिक्रमण हटाने के लिए तहसील प्रशासन ने एक माह पहले इस मार्ग पर मापी कराई गई थी। अतिक्रमण की जद में आने वाले भाग पर निशान लगाया गया। इस दौरान स्वयं लोगों को हटा लेने की चेतावनी दी गई। बावजूद अतिक्रमण न हटाने पर 42 मकान व दुकान स्वामियों को नोटिस दी गई थी। फिर भी लोगों ने स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाया। इसे गंभीरता से लेते हुए तहसीलदार ज्ञानेंद्र सिंह के नेतृत्व में पीडब्लूडी के जेई, कोतवाल व हलका लेखपाल सहित पुलिस फोर्स पहुंचकर रविवार को अतिक्रमण हटवाना शुरू किया। जेसीबी से अतिक्रमण की जद में आने वाले लगभग 22 मकानों व दुकानों के बारजे, दिवार व चबूतरा तोड़ दिए गए। इस दौरान कई बार अफसरों की लोगों से कहासुनी भी हुई। लोगों के विरोध को देखते हुए अफसरों ने एक सप्ताह के अंदर स्वयं अतिक्रमण की जद में आने वाले मकानों व दुकानों के हिस्से को हटाने का निर्देश दिया। ऐसा नहीं करने पर फिर अतिक्रमण हटवा देने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

एक माह पहले मापी कराते हुए लोगों को नोटिस दी गई थी, लेकिन अतिक्रमण नहीं हटाया गया। इसे गंभीरता से लेते हुए रविवार को अभियान चलाकर कब्जे खाली कराए गए। शेष लोगों को एक सप्ताह का समय दिया गया है। फिर भी अतिक्रमण नहीं हटा तो प्रशासन फिर अतिक्रमण हटवाया जाएगा। -ज्ञानेंद्र सिंह, तहसीलदार, सदर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed