फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Officers of 16 Mandals of Jaunpur declared, BJP District President announced the names

Jaunpur News: जौनपुर के 16 मंडलों के पदाधिकारी घोषित, भाजपा जिलाध्यक्ष ने की नाम की घोषणा

Sun, 20 Jul 2025 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Officers of 16 Mandals of Jaunpur declared, BJP District President announced the names
जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को पार्टी कार्यालय पर हुई बैठक में 16 मंडल के पदाधिकारियों की घोषणा की गई। आठ मंडलों की घोषणा बाद में की जाएगी। जिलाध्यक्ष ने बताया कि नौपेड़वा, मुंगराबादशाहपुर, तरहटी, पवारा, बेलवार और सुजानगंज मंडल में नए अध्यक्षों का चुनाव नहीं होने के कारण इन मंडलों में पुरानी कार्यकारिणी ही काम कर रही है। शनिवार को जिन 16 मंडलों के पदाधिकारियों की सूची जारी हुई है, उनमें बदलापुर, धनियामऊ, सिंगरामऊ, महाराजगंज, खुटहन जमुनिया, सुईथाकला, अरसिया, शाहगंज, जौनपुर उत्तरी, करंजाकला, गभीरन, रामदयालगंज, सिकरारा, परशुरामपुर, बैजारामपुर मंडलों में छह उपाध्यक्ष, छह मंत्री, दो महामंत्री व एक कोषाध्यक्ष की घोषणा हुई है। जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने सभी घोषित मंडल पदाधिकारियों को सीहीपुर स्थित भाजपा कार्यालय में माला पहनाकर शुभकामनाएं दी। कहा कि पार्टी अभियान व 2027 के विधानसभा चुनाव में सफलता की चुनौती उनके कंधों पर है। उन्हें विश्वास है कि सभी पदाधिकारी संगठन की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। बैठक में जिला कार्यालय प्रमुख ओमप्रकाश सिंह, मंडल अध्यक्ष संजीव शुक्ला सनी, अमित कुमार चौहान, सिद्धार्थ सिंह सिकंदर मौर्य, बसंत लाल मौर्य आदि उपस्थित रहे। संचालन जिला महामंत्री सुनील तिवारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed