फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Officer's salary and two Biio prevented

लेखाधिकारी समेत दो बीईओ का वेतन रोका

Wed, 09 Mar 2016 01:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, जौनपुर Updated Wed, 09 Mar 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
Officer's salary and two Biio prevented
स्‍कूल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जिलाधिकारी भानुचंद्र गोस्वामी ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में खंड शिक्षा अधिकारियों के साथ बैठक कर परिषदीय विद्यालयों में 14 मार्च से होने जा रही परीक्षा तैयारी की समीक्षा की। बैठक में अनुपस्थित वित्त एवं लेखाधिकारी समेत दो खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) का वेतन रोकने का निर्देश दिया और तीन बीईओ को चेतावनी दी गई।
विज्ञापन


जिलाधिकारी भानुचन्द्र गोस्वामी ने कहा कि शासन के दिशा निर्देशों के अनुसार परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षा कराया जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए। शासन द्वारा परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षा 14 से 21 मार्च तक कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन


बच्चों की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन बीआरसी और एनपीआरसी केन्द्रों पर किया जायेगा। इसके बाद बच्चों का प्रगति पत्र तैयार कराकर 15 अप्रैल तक ऑनलाइन करा दिया जाए। उन्होंने समाजवादी पेंशन में चयनित निरक्षरों के अगस्त माह में सम्पन्न भारत साक्षरता मिशन अन्तर्गत हुई परीक्षा के आधार पर साक्षर घोषित हुए पेंशनर्स की आन लाइन फीडिंग तत्काल कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंेने कहा कि जनपद कें आदर्श विद्यालय के चयन की आवश्यक कार्यवाही पूरी कर ली जाए।  ताकि उनके खुलने का रास्ता तय किया जा सके। जिलाधिकारी भ्‍ाानुचंद्र गोस्वामी ने कहा कि चयनित आदर्श विद्यालय को एक लाख 20 हजार रूपये विद्यालय विकास कार्य के लिए दिया जाएगा।


उधर, सहायक शिक्षा निदेशक वाराणसी पंचम मण्डल विजय शंकर पाण्डेय ने भ्‍ाी परीक्ष्‍ाा के मद्देनजर विस्तार से बिन्दुवार समीक्षा किया। कहा कि परीक्षा के पहले इससे जुड़े सभी कार्यों को पूरा कर लिया जाए। उन्होनंे इसके अलावा अन्य आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed