फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Officer did not come to the area Panchayat meeting, MLA angry

Jaunpur News: क्षेत्र पंचायत की बैठक में नहीं आए अफसर, विधायक नाराज

Wed, 14 Feb 2024 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Feb 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
Officer did not come to the area Panchayat meeting, MLA angry
बदलापुर। विकास खंड सभागार में मंगलवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई। इसमें कई जिलास्तरीय अधिकारी अनुपस्थित रहे। इससे नाराज विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने बीडीओ को ऐसे अधिकारियों के खिलाफ डीएम को पत्र भेजने का निर्देश दिया। क्षेत्र पंचायत की बैठक में चार करोड़ रुपये के विकास कार्यों के प्रस्ताव पेश किए गए। सदन में पिछली कार्यवाही की पुष्टि के बाद पेयजल योजना, मनरेगा, चतुर्थ राज्य एवं 15वें वित्त, वृद्धा, विधवा व दिव्यांग पेंशन, पीएम-सीएम आवास निर्माण की योजनाओं पर चर्चा की गई। इसके अलावा पशुपालन विभाग, बेसिक शिक्षा और ग्रामीण विद्युतीकरण योजनाओं के बारे में संबंधित अधिकारियों ने जानकारी दी। मुख्य अतिथि विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने तीन जिला पंचायत सदस्यों और कई अधिकारियों के अनुपस्थित रहने पर नाराजगी जताई। उन्होंने खंड विकास अधिकारी धर्मेंद्र प्रसाद द्विवेदी से अनुपस्थित अधिकारियों के खिलाफ जिलाधिकारी को पत्र भेजने का निर्देश दिया। बैठक की अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख आशा यादव और संचालन मुहम्मद इलियास ने किया। धन्यवाद ज्ञापन बीडीओ धर्मेंद्र प्रसाद द्विवेदी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed