{"_id":"61f827dc7861fd586943df1c","slug":"objections-for-examination-centers-were-resolved-jaunpur-news-vns6363349199","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा केंद्रों के लिए आई आपत्तियों का हुआ निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा केंद्रों के लिए आई आपत्तियों का हुआ निस्तारण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। हाईस्कूल और इंटर की बोर्ड परीक्षा केंद्र बनाने को लेकर आई आपत्तियों का जनपदीय परीक्षा समिति की बैठक में निस्तारण कर दिया गया। अधूरे मानक वाले 30 परीक्षा केंद्रों को हटाकर उनके स्थान पर 30 नए परीक्षा केंद्र बना दिए गए। परीक्षा केंद्रों की संख्या 230 ही रखी गई है। विभिन्न विद्यालयों से आई आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद समिति ने 230 परीक्षा केंद्रों पर सहमति जताई। बोर्ड परीक्षा पहले से तय 230 केंद्रों पर ही कराई जाएगी।
बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 230 परीक्षा केंद्र तय किए गए थे। परीक्षा केंद्र तय होने के बाद 213 विद्यालयों ने आपत्तियां दर्ज कराई थीं। इसमें कुछ विद्यालयों ने अधूरे मानक वाले विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाने तो कुछ ने परीक्षा केंद्र बनाने की शिकायत की थी। डीआईओएस कार्यालय में आई आपत्तियों का निस्तारण करने के लिए डीएम को पत्र लिखा गया था। जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में एडीएम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय परीक्षा समिति की बैठक बुलाई गई थी। बैठक में विद्यालयों से आई आपत्तियों का निस्तारण किया गया। 15 वित्तपोषित विद्यालयों ने भी परीक्षा केंद्र नहीं बनाए जाने की शिकायत की थी। जिला स्तरीय समिति की बैठक में सभी आपत्तियों का निस्तारण किया गया। समिति ने परीक्षा के लिए 230 केंद्रों की सूची पर सहमति जताई। डीआईओएस राजकुमार पंडित ने बताया कि विद्यालयों से आई आपत्तियों का निस्तारण करने के साथ ही परीक्षा केंद्रों की सूची को अंतिम रूप दे दिया गया। परीक्षा के लिए 230 केंद्र बनाए गए हैं। बैठक में एडीएम वित्त एवं राजस्व राम प्रकाश, डीआईओएस राजकुमार पंडित के अलावा दो विद्यालयों के प्रधानाचार्य मौजूद रहे।